Bihar Crime: होटल में मटन की जगह बीफ बिरयानी परोसने पर भारी बवाल, जमकर मारपीट के बाद पहुंची पुलिस
Published by : Preeti Dayal Updated At : 27 May 2025 2:20 PM
Bihar Crime: बिहार के दरभंगा जिले से खबर सामने आई है, जहां होटल में खाना परोसने को लेकर जमकर विवाद हुआ. दरअसल, ग्राहकों की ओर से मटना बिरयानी ऑर्डर किया गया था. लेकिन, कर्मचारी ने बीफ बिरयानी परोस दिया. जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में ग्राहक और होटल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई. विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्राहक ने मटन बिरयानी का ऑर्डर दिया. लेकिन, ग्राहक का आरोप है कि, होटल वाले ने मटन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोस दिया. जिसकी शिकायत करने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट, गाली-गलौज तक पहुंच गया. जब इस बात की शिकायत ग्राहक के द्वारा मब्बी थाना को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया. वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है. जांच के बाद कार्रवाई होगी.
मटन की जगह दिया बीफ बिरयानी
जानकारी के मुताबिक, मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित स्पार्की में ग्राहक मो. राशिद अपने रिश्तेदारों के साथ होटल में मटन बिरयानी खाने गए थे. लेकिन, टेबल पर उन्हें जो बिरयानी दी गई, वह बीफ बिरयानी निकली. जिसके बाद बिना खाना खाये, खाना का बिल चुकता कर इसकी शिकायत होटल स्टाफ से की. जिस पर होटल स्टाफ ने ग्राहक के साथ उल्टा गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे. जिस पर ग्राहक राशिद की ओर से होटल स्टाफ सद्दाम, दानिश फरीद, शोएब खान, जिशान, तुफैल खान समेत करीब दो दर्जन अज्ञात कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है. वहीं, दूसरी ओर होटल के कर्मचारी मो. तुफैल ने भी मो. राशिद और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
विवाद को लेकर तनाव की स्थिती
वहीं, स्थानीय लोगों की माने तो, होटल में खाना के विवाद को लेकर हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है. लेकिन, होटल मालिक की दबंगता के कारण ना तो लोग बोल पाते हैं और ना ही प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई होती है. पुलिस होटल में लगे CCTV फुटेज की जांच करेगी तो वास्तविकता खुद स्पष्ट हो जाएगी.
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
इधर, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि, मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित स्पार्की में ग्राहक और होटल के कर्मियों के बीच मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. घटना के कारण को जानने के लिए सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला जा रहा है. जांच के बाद जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
Also Read: तेज विवाद के बीच लालू परिवार में गूंजी किलकारी, तेजस्वी यादव को ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










