ePaper

Darbhanga News: भागलपुर ने समस्तीपुर को, बांका ने मधेपुरा को व मुंगेर ने पटना को हराया

Updated at : 22 Oct 2024 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: भागलपुर ने समस्तीपुर को, बांका ने मधेपुरा को व मुंगेर ने पटना को हराया

Darbhanga News:पहले दिन खेले गये पुल ए के मैच में भागलपुर ने समस्तीपुर को 12-3 से, पूल बी में बांका ने मधेपुरा को 12-5 से व मुंगेर ने पटना को 10-7 से पराजित किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय विद्यालय खो-खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का उदघाटन समाज कल्याण विभाग मंत्री मदन सहनी, सदर एसडीओ विकास कुमार, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, खो- खो संघ के सचिव रमाशंकर चौधरी, एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष डॉ महताब आलम ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतियोगिता 25 अक्तूबर तक होगी. पहले दिन खेले गये पुल ए के मैच में भागलपुर ने समस्तीपुर को 12-3 से, पूल बी में बांका ने मधेपुरा को 12-5 से व मुंगेर ने पटना को 10-7 से पराजित किया. प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए स्टेडियम में दो मैदान का निर्माण किया गया है.

मंत्री मदन सहनी ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

मंत्री मदन सहनी ने प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा में किए जाने को लेकर खेल विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. खिलाड़ी, दल प्रभारी, कोच व तकनीकी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया. खिलाड़ियों के बल पर प्रदेश को गौरवान्वित करने की बात कही. जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने अतिथियों का स्वागत किया. मार्च पास्ट का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक आशीष कुमार व देवनंदन झा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन