Darbhanga: बेनीपुर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, जगह-जगह लगा गंदगी का अंबार

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने से वार्ड से लेकर के मुख्य चौक-चौराहे पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है.

विज्ञापन

बेनीपुर. बेनीपुर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा. सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने से वार्ड से लेकर के मुख्य चौक-चौराहे पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है. साथ ही सफाई कर्मियों द्वारा नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही धरना दिये जाने से गत आठ सितंबर से ही नप कार्यालय का भी काम-काज बाधित है. नगर प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है. हालांकि धरना पर बैठे सफाई कर्मियों से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल की गयी, लेकिन असफल रहे. इधर नगर परिषद कामगार यूनियन के अध्यक्ष मार्शल कुमार ने कहा कि सफाई कर्मीयों ने अपनी मांगों को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन किया. हर बार नगर प्रशासन द्वारा झूठे आश्वासन देकर सफाई कर्मियों को ठगा जा रहा है. इस बार भी पुरानी मांगों को लेकर हड़ताल चल रहा है, लेकिन नगर के मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा वार्ता की पहल तक भी नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई है. मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा. आंदोलन की रफ्तार और तेज की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन