बंगाल पुलिस ने हत्या के मामले में दरभंगा से युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी ने बताया खुद को निर्दोष

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Crime: घनश्यामपुर थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बंगाल पुलिस द्वारा सीडीआर और प्राथमिकी में नामजद आरोप के आधार पर कार्रवाई की गई है. थाने की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया, जिसके बाद आरोपी को बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई.

विज्ञापन

Crime: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी कसरौर गांव से हत्या के एक मामले में बंगाल पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से आरोपी निखिल पासवान को गिरफ्तार किया है. निखिल पर पश्चिम बंगाल के कालना थाना में दर्ज केस संख्या 800/24 के तहत हत्या का आरोप है. बंगाल से आई पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के बाद सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी को अपने साथ ले लिया है.

विज्ञापन

बंगाल पुलिस ने क्या बताया

बंगाल पुलिस ने बताया कि निखिल पासवान की गिरफ्तारी मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और तकनीकी जांच के आधार पर की गई है. इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक पार्थ प्रतिम मंडल ने बताया कि कोलकाता के कालना थाना में मिलन सिंह की पत्नी रीता दास द्वारा दर्ज कराए गए मामले में निखिल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जांच के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्य निखिल की संलिप्तता की ओर संकेत करते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोला आरोपी

गिरफ्तारी के बाद निखिल पासवान ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह आज तक कभी कोलकाता गया ही नहीं है और न ही वह घटना से संबंधित किसी जानकारी से वाकिफ है. उसने यह भी दावा किया कि मुंबई से लौटते समय उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था, जिससे वह तकनीकी रूप से मामले में फंसा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया में मखाना खेत से मिला सिर कटा नरकंकाल, प्रशासन हैरान, मचा कोहराम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन