बहेड़ी थाना के दारोगा सुमन कुमार को एसएसपी ने किया निलंबित

Updated:
विज्ञापन
बहेड़ी थाना के दारोगा सुमन कुमार को एसएसपी ने किया निलंबित

अंचल पुलिस निरीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों के लंबित कांडों की समीक्षा की.

विज्ञापन

दरभंगा. वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बहेड़ी थाना के दारोगा सुमन कुमार को निलंबित कर दिया है. एसएसपी ने बताया कि बहेड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक लंबित कांडों के समीक्षा के लिए बहेड़ी थाना पर पहुंचे. अंचल पुलिस निरीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों के लंबित कांडों की समीक्षा की. दारोगा सुमन कुमार को भी लंबित कांडों की संचिका को लेकर आने के लिए कहा गया. हालांकि दारोगा सुमन कुमार मुझे अभी बहुत काम है. डायरी लिखना है. कल कांड की समीक्षा में जाना है कहते हुए उठकर चले गये. एसएसपी ने बताया कि दारोगा सुमन कुमार के पास 25 कांड अनुसंधान के लिए लंबित है. 30 अप्रैल तक एक भी कांड का निष्पादन नहीं किया गया है. एसएसपी ने बताया कि दारोगा सुमन कुमार काफी मनबढू पुलिस अधिकारी है. उनके व्यवहार से भी नहीं लगता कि वह बहेड़ी थानाध्यक्ष के नियंत्रण में हैं. अंचल पुलिस निरीक्षक के अनुशंसा पर दारोगा सुमन कुमार को निलंबित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन