बंगलादेशी महिला को पुलिस ने लहेरियासराय में किया गिरफ्तार

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने एक बंगलादेशी महिला को हिरासत में लिया है
दरभंगा. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने एक बंगलादेशी महिला को हिरासत में लिया है. उसके साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है. सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि एक बंगलादेशी महिला को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. एसडीपीओ ने बताया कि उसके वीजा एवं पासपोर्ट का सत्यापन किया जा रहा है. वह कहां और कब से रह रही है, इसकी जांच हो रही है. बताया कि उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है. उसके मोबाइल डिटेल को खंगाला जा रहा है. बताया कि उसके साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. सिटी एसपी शुभम आर्य तीनों से पूछताछ कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










