Darbhanga News: आठ साल की मासूम बच्ची के साथ तीन बच्चे के बाप ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ 38 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ 38 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. इसकी सूचना पीड़िता बच्ची की मां ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. इधर घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है. इसे देखते हुए वहां पुलिस को तैनात कर दिया गया है. मामले में पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें झझरा छपकाही निवासी योगेन्द्र सदा के 38 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सदा उर्फ भोकरन सदा को नामजद किया गया है. बताया जाता है कि बच्ची अपने घर के बगल में अकेली खेल रही थी, इसी बीच मौका पाकर आरोपित भोकरन ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. बच्ची के चिल्लाने पर लोगों को आते देख आरोपित उसे छोड़कर भाग गया. घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी. वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इधर घटना के विरोध में ग्रामीणों के बीच उत्पन्न तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. आरोपित तीन बच्चे का पिता बताया जा रहा है. चार-पांच वर्ष पूर्व से उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रहने लगी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपित युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन