कमतौल में सेना की विशेष ट्रेन ने खींचा लोगों का ध्यान, बख्तरबंद वाहनों की आवाजाही से बढ़ी उत्सुकता

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सेना की एक विशेष ट्रेन गुजरने से लोगों में कौतूहल मच गया. बख्तरबंद सैन्य वाहनों से लदी इस ट्रेन को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. सुरक्षा कारणों से इस ट्रेन के रूट की जानकारी गोपनीय रखी जाती है.

विज्ञापन

Army Special Train Darbhanga:दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर मंगलवार को सेना की एक विशेष ट्रेन गुजरने से लोगों में उत्सुकता का माहौल रहा. ट्रेन में कई बख्तरबंद सैन्य वाहन लदे हुए थे. रेल फाटक पर ट्रेन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो भी बनाए.

बख्तरबंद सैन्य वाहनों को देख जुटी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैमोफ्लाज रंग की मालगाड़ी के वैगनों पर सेना के हरे और रेतीले रंग के बख्तरबंद वाहन लदे हुए थे. बताया जा रहा है कि इन वाहनों को सुरक्षा बलों के मूवमेंट के लिए भेजा जा रहा था. ट्रेन के गुजरने के दौरान रेल फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

सुरक्षा कारणों से गोपनीय रहता है रूट

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की सैन्य ट्रेनें समय-समय पर इस रेलखंड से गुजरती रहती हैं. हालांकि हर बार इसे देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रहती है. रेलवे सूत्रों के अनुसार, सेना की विशेष ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित योजना के तहत किया जाता है और सुरक्षा कारणों से इनके रूट एवं समय की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती.

ट्रेन गुजरने के बाद सामान्य हुआ यातायात

सेना की विशेष ट्रेन के गुजरने के बाद रेल फाटक खोल दिया गया, जिसके बाद रुका हुआ सड़क यातायात सामान्य हो गया. ट्रेन में सैन्य वाहनों की आवाजाही को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही.

यह भी पढ़ें:सकरी चीनी मिल के विकास को मिलेगी रफ्तार, डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश


विज्ञापन
Shivendra Kumar Shar

लेखक के बारे में

By Shivendra Kumar Shar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन