ePaper

Darbhanga News: सीएम कॉलेज में बीएड के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स चलाने को मिली मंजूरी

Updated at : 28 Jan 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: सीएम कॉलेज में बीएड के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स चलाने को मिली मंजूरी

Darbhanga News:बैठक में सीएम कॉलेज में बीएड के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स चलाने, आइबीएम बेला में 2026-29 से दो सत्रों के लिए बीसीए कोर्स चलाने का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के सीनेट की बैठक में सीएम कॉलेज में बीएड के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स चलाने, आइबीएम बेला में 2026-29 से दो सत्रों के लिए बीसीए कोर्स चलाने का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया. वहीं बीएमए कॉलेज, बहेडी दरभंगा में विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में पीजी स्तर की पढाई, एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा में अंग्रेजी, संगीत विषय तथा वाणिज्य संकाय में पीजी की पढ़ाई शुरू करने, विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षाशास्त्र विभाग की स्थापना, खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना एवं स्ववित्तपोषित योजना के तहत विभिन्न कोर्स चलाने, अंगीभूत कॉलेजों में पीजी स्तर के लिए गैर प्रायोगिक अधिकतम तीन विषयों में अध्यापन प्रारंभ की घटनोतर स्वीकृति, लनामिवि में भौतिकी विभाग की देख रेख में फॉरेंसिक विज्ञान एवं साइबर कौशल विकास के क्षेत्र में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक तथा स्नातकोत्तर कोर्स चलाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया. भारद्वाज कॉलेज, सकरपुरा, हसनपुर रोड, समस्तीपुर में विज्ञान सकाय में सत्र 2026-30 से दो सत्रों तक स्नातक स्तर का कोर्स चलाने के लिये अस्थायी संबंधन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया. संत कबीर कॉलेज, समस्तीपुर में एआइएच विषय, आरएलएसआरएमडी कॉलेज, शिवाजीनगर, समस्तीपुर में विज्ञान संकाय में सत्र 2026-30 से स्नातक स्तर के लिए दो सत्रों तक अस्थायी संबंधन देने, राम पुकारी लखन लाल मेमोरियल डिग्री कॉलेज, सतनपुर, उजियारपुर समस्तीपुर, श्याम डिग्री कॉलेज किरतौल तेरा बेगूसराय, सुधीर कुमार चौधरी कॉलेज हरलाखी मधुबनी, विवेक सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज खाजेडीह, मधुबनी में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में स्नातक स्तर के लिए दो सत्रों तक अस्थायी संबंधन देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया. एमआर जनता कॉलेज उजियारपुर, समस्तीपुर में कला एवं वाणिज्य संकायों में सत्र 2026-30 से स्नातक के दो सत्रों तक अस्थायी संबंधन दिया गया है.

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन