Darbhanga: जीविका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में बढ़ सकती हैं आगे

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड जीविका के तत्वावधान में साधना फेडरेशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन शुक्रवार को बाघमोड़ स्थित एक होटल में किया गया.

विज्ञापन

सदर. प्रखंड जीविका के तत्वावधान में साधना फेडरेशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन शुक्रवार को बाघमोड़ स्थित एक होटल में किया गया. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. मौके पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, कैडर सदस्य अधिकारीगण व गणमान्य उपस्थित थे. अध्यक्षता साधना फेडरेशन की अध्यक्ष केवली देवी व मंच संचालन उपाध्यक्ष पूनम देवी और सीओ सुशीला कुमारी ने की. मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रखंड परियोजना प्रबंधक मो. सिकंदर आजम ने जीविका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. कहा कि इन योजनाओं के तहत महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं. वहीं एफडीइ रणधीर कुमार सिंह ने वर्ष 2024-25 के लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना भी साझा की. उन्होंने फेडरेशन की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला. मौके पर जीविका से एसी कुमार शशि शेखर, एसी सुजाता आनंद, लेखापाल शक्ति नाथ झा, सीसी रश्मि प्रियदर्शिनी, एमबीके अलिंदर कुमार चौधरी, सीएफ भागीरथ पासवान उपस्थित थे. सभा में साधना फेडरेशन के सभी कैडर सदस्य व लगभग छह सौ दीदियां शामिल हुई. इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले कैडर सदस्यों को पुरस्कृत किया गया. अंत में सभी प्रतिभागियों ने जीविका के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन