Darbhanga: अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के भाया झंझारपुर, सकरी परिचालन शुरू होने की घोषणा से लोगों में हर्ष

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

सकरी-फारबिसगंज रेल लाइन दोहरीकरण तथा सहरसा से अमृतसर तक भाया झंझारपुर, सकरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन शुरू होने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है.

विज्ञापन

तारडीह. सकरी-फारबिसगंज रेल लाइन दोहरीकरण तथा सहरसा से अमृतसर तक भाया झंझारपुर, सकरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन शुरू होने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है. अमृत भारत एक्सप्रेस के इस खंड से गुजरने से क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तक सफर करने में सहुलियत होगी. अभी अमृतसर या अन्य महानगर जाने के लिए लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जाना पड़ता है. साथ ही पूर्णिया-आनंद बिहार एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी 15 दिसंबर तक तथा सहरसा-आनंद बिहार एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है. इससे पर्व-त्योहार पर क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी. सकरी-फारबिसगंज 129 किमी तक दोहरीकरण के लिए तीन करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गयी है. इसकी पुष्टि डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने की है. पोखरभिंडा निवासी मदन मोहन झा, धर्मपुर निवासी गौतम कुमार मंडल, शेरपुर नारायणपुर निवासी अनिल कुमार सिंह, ककोढ़ा निवासी संजीव कुमार साह ने बताया कि रेल विभाग की इस घोषणा से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन