Darbhanga News: कबीरचक में जमीन मापी करने गये अमीन के साथ भाजपा प्रवक्ता ने की मारपीट

Updated at : 13 Sep 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: कबीरचक में जमीन मापी करने गये अमीन के साथ भाजपा प्रवक्ता ने की मारपीट

Darbhanga News: सरकारी काम में बाधा डालने, शासकीय कर्मचारी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. सरकारी काम में बाधा डालने, शासकीय कर्मचारी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. घटना सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव की है, जहां मापी कार्य के लिए गए अंचल अमीन के साथ दुर्व्यवहार किया गया. इस संबंध में पीड़ित अमीन अविनाश कुमार ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में कबीरचक के राजेश रंजन यादव को नामजद किया गया है.

पीड़ित का कहना है कि कार्यालय आदेश के आलोक में कबीरचक मौजा में एक जमीन की मापी करने गया था. स्थल पर पहुंचने पर पाया कि संबंधित जमीन पर पानी एवं जलकुंभी है. ऐसे में उन्होंने भूमि की स्थिति का जीपीएस फोटो खींचा और वापस लौटने लगे. इसी दौरान वहां मौजूद राजेश रंजन यादव ने उन्हें रोका और कहा कि उसके पास पूर्व की मापी है, जिसे देखकर कार्य किया जा सकता है. पीड़ित ने कहा है कि इसके बाद अपने दरवाजे पर बुलाकर अचानक गाली-गलौज करने लगा. मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित का कहना है कि किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई.

पहले भी अमीन को धमका चुका है राजेश

अविनाश कुमार ने यह भी कहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब आरोपित ने उन्हें धमकाया हो. इससे पहले तीन सितंबर को जब अंचल कर्मचारी राजकिशोर ठाकुर के मोबाइल से आरोपित से बात करायी गयी थी, तब भी उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपित ने फोन पर कहा था मैं बीजेपी का प्रवक्ता है, तुम मुझे नहीं जानते, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. अमीन ने थानाध्यक्ष से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि सरकारी कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है. इस तरह की घटना सरकारी कर्मियों के मनोबल को गिराने वाली है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी. दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सरकारी कार्य के दौरान शासकीय कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

मनोज कुमार, थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन