Darbhanga News: जीएसटी में सुधार से सभी वर्गों को लाभ: आदित्य नारायण

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 5:58 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने जीएसटी की दरों में सुधार के लिए जिला भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है.

विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा. भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने जीएसटी की दरों में सुधार के लिए जिला भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है. कहा कि नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं. अब जीएसटी के दो मुख्य स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. इस सुधार से पूरे देश के साथ बिहार के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा. आम आदमी के लिए उनके रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अब सस्ती होंगी. जरूरत के सामान खरीदने के लिए उन्हें अब कम खर्च करना होगा. इन नई दरों के लागू होने से देश का जीडीपी भी बढ़ेगा. सभी वर्ग के लोगों, खासकर निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए ये सुधार व्यापारियों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत हैं. कर व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने से अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. दरभंगा जिला के स्थानीय व्यापारियों और उद्योगों को इन सुधारों से विशेष लाभ मिलेगा. छोटे कारोबारियों को कर प्रणाली में सहजता प्राप्त होगी. प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में जीएसटी सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन