दो करोड़ रुपये की शराब पर चलाया बुल्डोजर

दरभंगा : जिला में मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 2191 कार्टन शराब एवं 370 कार्टन बीयर को नष्ट कर दिया गया. जेसीबी व रोलर के सहारे शराब की बोतलों को कुचलकर नष्ट कर दिया गया. इस दौरान बोतल से निकले स्पिरिट में रोलर व सड़क के घर्षण से निकली चिंगारी […]
दरभंगा : जिला में मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 2191 कार्टन शराब एवं 370 कार्टन बीयर को नष्ट कर दिया गया. जेसीबी व रोलर के सहारे शराब की बोतलों को कुचलकर नष्ट कर दिया गया. इस दौरान बोतल से निकले स्पिरिट में रोलर व सड़क के घर्षण से निकली चिंगारी से आग लग गयी. जहां तक स्प्रीट फैल था, वहां चारों तरफ आग फैल गई. संयोग अच्छा था कि अगल-बगल में फूस के घर या ऐसा कुछ नहीं था, वर्ना घटना बड़ी हो सकती थी.
हालांकि गोदाम से सटे मकान के पास झोपड़ी में आग लग गयी. इससे झोपड़ी में रखे कपड़े, भूसे, बरतन, फर्नीचर आदि जल गये. आग पर काबू पाने के लिए अग्निशामक वाहन को भी बुलाना पड़ा. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. स्थिति बिगड़ते देख बोतल कुचलने का काम रोक दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




