आब कोन कटतै जिनगी हो लोक सब

Published at :06 May 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
आब कोन कटतै जिनगी हो लोक सब

पत्नी की चीत्कार से गमगीन हुआ रतनपुर गांव घटना स्थल पर हर तरफ मची थी चीख-पुकार जाले : बेलगाम अज्ञात स्कॉर्पियो से कुचलकर हुई दो लोगों की मौतम से रतनपुर व ढढिया गांव में मातम पसर गया है. परिजनों के कारणिक चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है. इससे पूर्व बीती रात हादसे के […]

विज्ञापन

पत्नी की चीत्कार से गमगीन हुआ रतनपुर गांव

घटना स्थल पर हर तरफ मची थी चीख-पुकार
जाले : बेलगाम अज्ञात स्कॉर्पियो से कुचलकर हुई दो लोगों की मौतम से रतनपुर व ढढिया गांव में मातम पसर गया है. परिजनों के कारणिक चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है. इससे पूर्व बीती रात हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गयी. एक की घटना स्थल पर मौत तथा दूसरे की डीएमसीएच ले जाने के क्रम में मौत के अलावा करीब दर्जनभर लोग इस घटना में बुरी तरह जख्मी हो गये. एक तरफ जख्मी जहां पीड़ा से कराह रहे थे, वहीं वहां मौजूद लोगों के बीच कोहराम मच गया. नीरव राम चीख-पुकार से गमगीन हो उठा. आस-पास के लोग दौड़े. पुलिस को खबर की. पुलिस पहुंची और जख्मियों को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया.
मौके पर पहुंचकर विधायक जीवेश कुमार, मुखिया कोमल कुमारी पूर्व सरपंच रमण कुमार ठाकुर सहित ग्रामीण पहुंचकर जख्मियों को अस्पताल भेजने में जुट गये. विधायक ने बताया कि श्याम चौक सनहपुर पर एक पुलिस की गाड़ी खड़ी थी, लेकिन घायलों को ले जाने के लिए वह यह बताकर नहीं आ रही है कि यह मामला जाले या कमतौल क्षेत्र का है. विधायक ने पुलिस की संवेदनहीनता पर आक्रोश जताया. इधर, मृत्तक लट्टू सदा की पत्नी बच्ची देवी अपनी सारी चोट को भूल अपने पति की मौत पर दहार मार कर रो रही थी. वह सभी से यही पूछ रही थी कि अब उसकी बांकी जिंदगी कैसे कटेगी, लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं था. इसी बीच उसकी एकमात्र शादीशुदा पुत्री रम्भा देवी मौके पर पहुंच कर मां के गले से लिपटकर रोने लगी. उसके लाख धीरज बंधवाने पर भी वह खुद को रोक नहीं पा रही थी. उसकी कारूणिक चित्कार से धीरज बंधवाने के लिए पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थी. इधर मंगल सदा के पुत्र नरेश सदा द्वारा आयोजित भुइंया बाबा की पूजा जैसे-तैसे समपन्न की गयी. इसमें भगत के रुप में भरवाड़ा निवासी जनक सदा, लालपुर सिंहवाड़ा का गोनू सदा एवं जाले सर्किल निवासी तीसरी सदा मौजूद थे. इसमें केवल तीसरी सदा जख्मी हुए. बांकी दोनों भगत द्वारा पूजा को समपन्न किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन