जेल में छापेमारी मोबाइल बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पर छापेमारी रंगदारी की रकम लेने आये सलमान व पंकज सिंह के तीन शागिर्द गिरफ्तार कोर्ट में पेशी के लिए आये दोनों कैदियों के पास से 23,770 रुपये जब्त दरभंगा : मंडल कारा दरभंगा से एक बार फिर से बंद शातिर अपराधी सलमान व पंकज सिंह द्वारा एक कैदी […]
विज्ञापन
कार्रवाई. रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पर छापेमारी
रंगदारी की रकम लेने आये सलमान व पंकज सिंह के तीन शागिर्द गिरफ्तार
कोर्ट में पेशी के लिए आये दोनों कैदियों के पास से 23,770 रुपये जब्त
दरभंगा : मंडल कारा दरभंगा से एक बार फिर से बंद शातिर अपराधी सलमान व पंकज सिंह द्वारा एक कैदी के परिजन से 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी. बताया जाता है कि पिछले दो दिनों से सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के महेशपट्टी निवासी व जेल में बंद नये कैदी मो. ताहीर के परिजनों से जेल से मोबाइल द्वारा 25 हजार रुपये रंगदारी मांगी जा रही थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मार देने की भी धमकी दी जा रही थी. इस संबंध में मंगलवार को मो. ताहीर के पिता एहसानुल्लाह ने पुलिस को रंगदारी मांगे जाने की सूचना दी. उसने बताया कि आज ही रंगदारी की राशि कोर्ट परिसर के सामने देने की धमकी दी गई है.
एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस सादे लिवास में कोर्ट परिसर के सामने तैनात थी. इसी बीच सलमान व पंकज सिंह जेल से कोर्ट में पेशी के लिये आया. उसके आते ही तीन युवक ताहीर के परिजन से तीन हजार रुपये लेकर पंकज व सलमान को कोर्ट परिसर में रुपये लेकर दे दिये. कोर्ट परिसर से बाहर आते ही तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक बाकरगंज निवासी राजेन्द्र यादव के पुत्र आशीष कुमार, डीलाही निवासी सुशील यादव के पुत्र मनीष कुमार व शाहगंज बेता निवासी राज किशोर साह के पुत्र दीपक कुमार साह शामिल हैं. इसके पास से चार मोबाइल बरामद किया गया. वहीं कोर्ट परिसर से बाहर निकलने के बाद सलमान व पंकज सिंह की तलाशी ली गई. इसमें पंकज के पास से सतरह हजार सात सौ सत्तर रुपये और सलमान के पास से छह हजार रुपये बरामद किये गये. इधर जेल में भी छापेमारी की गई. जहां से पंकज सिंह के वार्ड से एक मोबाइल बरामद किया गया. इसकी पुष्टि एएसपी दिलनवाज अहमद ने की. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संतोष दीपक कुमार साह के विरुद्ध विभिन्न थानों में आधे दर्जन मामले दर्ज हैं. वह सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार पर गोली चलाने मामले में भी जेल जा चुका है. अन्य युवकों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.
क्या था मामला
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के महेशपट्टी निवासी मो. ताहीर पांच मार्च को एक मामले में कोर्ट के रिमांड पर जेल गया था. जेल में सुविधा शुल्क के नाम पर उसके साथ टार्चर किया जाने लगा. इसके बाद उसके घर का मोबाइल नंबर लेकर ताहीर के पुत्र एहसानुल्लाह को फोन कर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगा गया. एहसानुल्लाह के अनुसार दो दिनों से मोबाइल नंबर 85077104878 व 9162433550 से लगातार रंगदारी मांगी जा रही थी. वहीं पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये कार्रवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




