शांतिपूर्वक मनायें होली शांति समिति की बैठक

दरभंगा : जिला शांति समिति की बैठक डीएम एवं एसएसपी की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बैठक में डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बिजली विभाग तथा अग्निशमन पदाधिकारी को सुरक्षा कवच के साथ कर्मियों को सतर्क रखने का निर्देश दिया. डीएमसीएच एवं स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी, सिविल सर्जन को दवा एवं समूचित इलाज सामग्री उपलब्ध […]
दरभंगा : जिला शांति समिति की बैठक डीएम एवं एसएसपी की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बैठक में डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बिजली विभाग तथा अग्निशमन पदाधिकारी को सुरक्षा कवच के साथ कर्मियों को सतर्क रखने का निर्देश दिया. डीएमसीएच एवं स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी, सिविल सर्जन को दवा एवं समूचित इलाज सामग्री उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया.
डीएमस ने कहा कि होली पव्र को देखते हुए नियंत्रण कक्ष चालू रहेगा. शांति समिति सदस्यों से सहयोग की अपील डीएम ने की एवं सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया. वहीं एसएसपी सत्यवीर सिंह ने जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी बताया. साथ ही कहा कि बिजली पोल, ट्रांसफार्मर,
बिजली के तार के नीचे अथवा कच्चे एवं फूस के मकान से दूर होलिका दहन किया जायेगा. एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं फैलने पावे, इसके लिए शांति समिति का सहयोग जरूरी है. बैठक में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी समेत शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




