शराब के साथ पांच गिरफ्तार

दरभंगा : पुलिस ने देशी-विदेशी शराब व ताड़ी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के क्रम में चार लोगों को चार लीटर देसी शराब व […]
दरभंगा : पुलिस ने देशी-विदेशी शराब व ताड़ी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के क्रम में चार लोगों को चार लीटर देसी शराब व 50 लीटर ताड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार लोगों में कमतौल थाना क्षेत्र के बरियौल निवासी छोटे दास, सदर थाना के गौंसा घाट निवासी फुलटुन यादव व मोहम्मद जमालुद्दीन के अलावा खुटवारा निवासी प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया. वहीं अशोक पेपर मिल थाना पुलिस ने एक लीटर देसी शराब व 50 किलो कच्चा शराब बनाने का सामान के साथ कालिया गांव निवासी शिवजी मांझी को गिरफ्तार किया है. दूसरी ओर एपीएम थाना की पुलिस ने दिघरा गांव में छापेमारी कर मोती सहनी व विनोद सहनी नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




