भू-स्वामी को भेज दिया 1.95 लाख का नोटिस

दरभंगा : खनन विभाग ने मुक्तिधाम एवं इससे सटे क्षेत्रों में मानक क्षमता से अधिक गहराई में मिट्टी काटने को लेकर जमीन मालिक सूरज राय सहित कई लोगों के नाम नोटिस जारी किया है. विभाग ने कहा है कि 160 फुट चौड़ा तथा 95 फुट लंबे क्षेत्र में 16 से 20 फुट के लगभग मिट्टी […]
दरभंगा : खनन विभाग ने मुक्तिधाम एवं इससे सटे क्षेत्रों में मानक क्षमता से अधिक गहराई में मिट्टी काटने को लेकर जमीन मालिक सूरज राय सहित कई लोगों के नाम नोटिस जारी किया है.
विभाग ने कहा है कि 160 फुट चौड़ा तथा 95 फुट लंबे क्षेत्र में 16 से 20 फुट के लगभग मिट्टी काटकर बेचा गया है. मिट्टी 86032 घनमीटर क्षेत्र में काटा गया है. इसकी वसूलनीय राशि एक लाख 95 हजार 270 रुपये आंकी गयी है. नोटिस प्राप्त के एक सप्ताह के अंदर राशि जमा नहीं करने पर भू स्वामी पर आगे की कार्रवाई विभाग करेगा.
डीएम को दिया आवेदन :
मालूम रहे हो स्थानीय लोगों के साथ मुक्तिधाम बचाओ समिति के तहत मिट्टी कटाई पर रोक लगाने को लेकर 20 फरवरी को डीएम को आवेदन दिया था. इसे लेकर भाजपा ने धरना-प्रदर्शन भी किया था. डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए बहादुरपुर सीओ दिनेश कुमार को स्थल जांच व मापी का आदेश दिया था. सीओ की रिपोर्ट पर डीएम ने प्राथमिकी का आदेश दिया.
एक मार्च को लहेरियासराय थाना में इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई. इसी आधार पर खनन विभाग ने नोटिस जारी किया है. मालूम हो कि मिट्टी कटाई के कारण मुक्तिधाम स्थल की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी.
तीन फुट से ज्यादा मिट्टी कटाई पर रोक है. वहीं बांध से 30 फुट की दूरी पर ही मिट्टी काटने का आदेश है. इसका पालन नहीं करने वालों पर विभाग कार्रवाई करेगा.
विकास कुमार, प्रभारी खनन पदाधिकारी सह डीटीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




