कटहलबाड़ी ओवरब्रिज की गिरी सुरक्षा दीवार

Published at :03 Mar 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
कटहलबाड़ी ओवरब्रिज की गिरी सुरक्षा दीवार

दरभंगा : कटहलबाड़ी में रेल समपार फाटक 27 पर बने रोड ओवरब्रिज की सुरक्षा दीवार गिर गयी है. इससे पैदल राहगीरों के लिए बनी सीढ़ी का रास्ता बंद हो गया है. लिहाजा आवागमन ठप हो गया है. परेशानी बढ़ गयी है. वर्षों इंतजार के बाद वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 सितंबर को […]

विज्ञापन

दरभंगा : कटहलबाड़ी में रेल समपार फाटक 27 पर बने रोड ओवरब्रिज की सुरक्षा दीवार गिर गयी है. इससे पैदल राहगीरों के लिए बनी सीढ़ी का रास्ता बंद हो गया है. लिहाजा आवागमन ठप हो गया है. परेशानी बढ़ गयी है. वर्षों इंतजार के बाद वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 सितंबर को इस पुल का उद‍्घाटन किया था.

महज पांच साल के भीतर ही इस पुल ने अपनी गुणवत्ता का ढिढ़ोरा पीट डाला है. पुल निर्माण के महज एक साल के भीतर ही इसकी स्थिति ऐसी हो गयी कि बड़े वाहनों का प्रवेश इस पर रोक दिया गया. रेल लाइन के ठीक उपर पुल के मध्य भाग का उपरी सतह जर्जर हो गया. जगह-जगह पानी जमा होने लगा. आखिरकार वर्ष 2016 के अंत में इसकी मरम्मत कर दी गयी. इसी बीच अब सुरक्षा दीवार ढह गयी.

लगातार ट्रेनों के आवागमन की वजह से रेलवे फाटक अधिकांश समय बंद रहने से लोगों को हो रही परेशानी तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कटहलबाड़ी समपार फाटक के उपर आरओबी का निर्माण कराया. इसमें पैदल राहगीर के आवागमन के लिए दोनों ओर सीढ़ी बनायी गयी है. कटहलबाड़ी की ओर से सीढ़ी के सहारे पुल पर चढ़कर लक्ष्मीसागर की ओर सीढ़ी के माध्यम से लोग उतरते हैं. लक्ष्मीसागर की ओर सीढ़ी के सामने बनी सुरक्षा दीवार ढहकर ऐसे गिरी की सीढ़ी का रास्ता बंद हो गया है. लिहाजा लोग इससे होकर आ-जा नहीं पा रहे हैं. नियम को तोड़ व सुरक्षा को दांव पर लगा रेलवे लाइन पार कर आवागमन कर रहे हैं.
सीढ़ी का रास्ता बंद, आवागमन ठप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन