होमगार्ड जवान के पुत्र की हत्या भूिम विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

झड़प में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल सीआरपीएफ जवान समेत एक दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ. इस दौरान होमगार्ड जवान राजकुमार पासवान के पुत्र विष्णुदेव पासवान (18) की गोली मार […]
विज्ञापन
झड़प में दो महिलाओं सहित
आधा दर्जन घायल
सीआरपीएफ जवान समेत एक दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप
दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ. इस दौरान होमगार्ड जवान राजकुमार पासवान के पुत्र विष्णुदेव पासवान (18) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गये. चाकू व गोली लगने से बुरी तरह घायल अरुण पासवान के पुत्र प्रवीण कुमार पासवान का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. उसकी हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलने पर एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने रघेपुरा गांव में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि तीन भाइयों राजकुमार पासवान, अशोक पासवान व अरुण पासवान का स्व.
होमगार्ड जवान के
अशर्फी पासवान के पुत्र सह सीआरपीएफ के जवान राममोहन पासवान, एएसआइ कामेश्वर पासवान व पेशकार बिंदेश्वर पासवान से भूमि विवाद चल रहा था. इसको लेकर एक सप्ताह से दोनों पक्षों के बीच तनाव था. होमगार्ड जवान राजकुमार पासवान ने एसएसपी व एएसपी के साथ स्थानीय थाने से गुहार लगायी थी. मंगलवार को भी विरोधियों ने घर में घुस कर मारपीट की थी. इस संबंध में राजकुमार की पत्नी शीला देवी ने मारपीट, घर में घुस कर तोड़फोड़ व देवर अशोक पासवान की हत्या की आशंका जताते हुए बहादुरपुर थाने में बुधवार को ही आवेदन दिया था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि लगातार सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके कारण आरोपितों का मनोबल बढ़ गया. शाम करीब चार बजे राममोहन पासवान, कामेश्वर पासवान व बिंदेश्वर पासवान के साथ उनके सभी पुत्रों व अन्य ने हमला कर दिया. इस क्रम में विष्णुदेव की गोली मार कर हत्या कर दी. राजकुमार पासवान की पत्नी शीला देवी, अशोक पासवान की पत्नी चंदा देवी व अरुण पासवान के पुत्र प्रवीण पासवान बुरी तरह से घायल हो गये. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मामले में छापेमारी कर आरोपित बिंदेश्वर पासवान के पुत्र शंभू पासवान व चंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




