शाम में मार दी गोली वारदात . सुबह में जतायी हत्या की आशंका

Published at :02 Mar 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
शाम में मार दी गोली वारदात . सुबह में जतायी हत्या की आशंका

दरभंगा : समय रहते अगर पुलिसिया कार्रवाई होती, तो विष्णुदेव की जान बच सकती थी. वहीं बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव में खून-खराबा की भी नौबत नहीं आती. बताया जाता है कि रघेपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर तीन भाइयों होमगार्ड के जवान राजकुमार पासवान, अशोक पासवान व अरूण पासवान की लड़ाई स्व. […]

विज्ञापन

दरभंगा : समय रहते अगर पुलिसिया कार्रवाई होती, तो विष्णुदेव की जान बच सकती थी. वहीं बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव में खून-खराबा की भी नौबत नहीं आती.

बताया जाता है कि रघेपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर तीन भाइयों होमगार्ड के जवान राजकुमार पासवान, अशोक पासवान व अरूण पासवान की लड़ाई स्व. अशर्फी पासवान के पुत्र सीआरपीएफ के जवान राममोहन पासवान, एएसआइ कामेश्वर पासवान व पेशकार विंदेश्वर पासवान के बीच चल रही थी. इसको लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों में तनातनी थी. मंगलवार दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई.
इस संबंध में बुधवार को राजकुमार की पत्नी शीला देवी ने बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी को लेकर आवेदन भी दिया था. आवेदन में उसने राममोहन पासवान व उनके पुत्र गोलू पासवान,
बिंदेश्वर पासवान व उनके पुत्र रामशंकर पासवान, रामकृष्ण पासवान, अर्जुन पासवान, शंभू पासवान, चंदन पासवान व सूरज कुमार पासवान उर्फ दारूबाज उर्फ घैली, कामेश्वर पासवान व उनके पुत्र गौड़ी शंकर पासवान, भीम पासवान, नकुल पासवान, राजा पासवान व मिठ्ठू पासवान के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने, घर के एस्वेस्टस को तोड़फोड़ करने व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था. आवेदन में साफ कहा गया था कि आरोपित लोग किसी भी समय उनलोगों की हत्या कर सकते हैं. आवेदन देने के बाद भी पुलिस सोई रही. प्रभावित पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष के दबाव में पुलिस थी. यही कारण था कि आवेदन देने पर भी पुलिस कुछ नहीं कर सकी.
डीएमसीएच में पुत्र के शव के पास रोते-बिलखते होमगार्ड के जवान राजकुमार पासवान और उनकी पत्नी शीला देवी ने बताया कि सीआरपीएफ का जवान राममोहन जो बोल रहा था वह कर दिया. राजकुमार ने बताया कि राममोहन खुलेआम बोल रहा था कि पुलिस-प्रशासन उसका है. उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. उसके रास्ते में जो कोई आएगा, उसे वह गोली मार देगा. राजकुमार ने बताया कि डर के मारे वे लोग घर से भागे रहते थे. इसकी लिखित व मोबाइल से जानकारी एसएसपी, एएसपी और स्थानीय थाने को भी दे रहे थे. मंगलवार से ही पुलिस को भेजे जाने का आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन पुलिस नहीं आयी.
यही कारण रहा कि गुंडा तत्वों का मनोबल बढ़ा और गोली मार कर उसके पुत्र की हत्या कर दी गयी. उसके भतीजे प्रवीण को भी हमलावरों ने गोली व चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक की मौत हुई है. गोली चलने की बात सामने नहीं आयी है. तनाव की सूचना मिलने पर बहादुरपुर पुलिस रघेपुरा पहुंची थी. पुलिस जब रघेपुरा गाछी के पास ही पहुंची थी कि गांव में मारपीट की घटना घट गई. इसमें एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक के घायल होने की सूचना है. इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी. अबतक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
सत्यवीर सिंह, एसएसपी दरभंगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन