परीक्षा छूटते ही शहर हुआ जाम

Published at :02 Mar 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा छूटते ही शहर हुआ जाम

दरभंगा : मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन यातायात व्यवस्था की हवा निकल गयी. दिन भर पूरा शहर जाम रहा. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रही. इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को झेलनी पड़ी. परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उनके पसीने छूट गये. ससमय केंद्र तक पहुंचने में खुद को असमर्थ […]

विज्ञापन

दरभंगा : मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन यातायात व्यवस्था की हवा निकल गयी. दिन भर पूरा शहर जाम रहा. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रही. इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को झेलनी पड़ी. परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उनके पसीने छूट गये. ससमय केंद्र तक पहुंचने में खुद को असमर्थ महसूस करते हुए उनके चेहरे पर हावाइयां उड़ती रही. वहीं शहरवासी भी इस महाजाम से कराहते रहे. मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक की सड़कें जाम हो गयी.

तैनात ट्राफिक पुलिस चाहकर भी कुछ नहीं कर पाये. शहर के 30 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा बुधवार से आरंभ हुई. इसमें 52 हजार 880 परीक्षार्थी शामिल हुए. प्राय: सभी परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी थे. लिहाजा शहर में अचानक करीब 75 हजार लोगों की भीड़ का दवाब बढ़ गया. इसने पहले से जाम की समस्या से बेजार शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बाधित कर दिया.

तमाम सड़कें रहीं जाम: विभाग ने परीक्षार्थियों की संख्या के मद्देनजर इस बार एक ही विषय की परीक्षा दो-दो पालियों में ली. इससे केंद्र का दवाब तो अपेक्षाकृत कम हुआ, लेकिन शहर के दवाब का इस पर कोई फर्क नहीं पड़ा. सुबह के समय पहली पाली में परीक्षा केंद्रों पर ससमय पहुंचने के लिए अचानक हुजुम सा सड़क पर उतर आया. ऐसा लगा मानों शहर के चारों दिशाओं से लोगों की बाढ़ सी सड़क पर फैल गयी. इसने शहर की तमाम सड़कों को जाम कर दिया.
परीक्षार्थियों के अतिरिक्त से बोझ से बढ़ी समस्या: ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र शहर में बनाया गया है. वहीं शहरी क्षेत्र की छात्राओं का केंद्र भी यहीं है. वैसे तो हजारों की संख्या में ग्रामीण इलाके के परीक्षार्थियों ने पहले से ही शहर में अपना आवास बना लिया है, बावजूद हजारों की संख्या में परीक्षार्थी अपने वाहन से केंद्र पर पहुंचे. इस वजह से एक समय में सड़कों पर वाहनों का प्रेशर काफी बढ़ गया. आलम यह हुआ कि लहेरियासराय से लेकर दिल्ली मोड़ तक पूरा शहर एक बारगी जाम हो गया.
गलियों में भी लगा रहा जाम : शहर के लोगों ने इस जाम से छुटकारा पाने के लिए गलियों का सहारा लिया, लेकिन उनकी यह कोशिश भी काम नहीं आयी. दिग्घी पश्चिम, हाराही पश्चिम, एमआरएम स्कूल रोड, राज किला सड़क, उर्दू बाजार रोड समेत सभी लिंक सड़कें जाम रहीं. लोग एक राह से दूसरी बदलते रहे, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. इस जाम का अंदाजा इसीसे लगाया जा सकता है कि महज पांच किमी की दूरी तय करने में लोगों को एक डेढ़ घंटे तक लग गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन