निगम में 41.18 करोड़ लाभ का बजट पास

Published at :01 Mar 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
निगम में 41.18 करोड़ लाभ का बजट पास

विकास के लिए बजट में 25 प्रतिशत का प्रावधान कर्मियों के पद सृजन का लिया गया निर्णय दरभंगा : नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति ने 41 करोड़ 18 लाख 84 हजार नौ सौ रुपये के लाभ के बजट पर आंशिक संशोधन के साथ मुहर लगा दी. स्वीकृत बजट प्रस्ताव को चार मार्च की बोर्ड […]

विज्ञापन

विकास के लिए बजट में 25 प्रतिशत का प्रावधान

कर्मियों के पद सृजन का लिया गया निर्णय
दरभंगा : नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति ने 41 करोड़ 18 लाख 84 हजार नौ सौ रुपये के लाभ के बजट पर आंशिक संशोधन के साथ मुहर लगा दी. स्वीकृत बजट प्रस्ताव को चार मार्च की बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा. मेयर गौड़ी पासवान की अध्यक्षता में हुई.
स्थायी समिति की विशेष बैठक में 2017-18 के प्रस्तावित बजट में एक सौ 96 करोड़ आठ लाख 87 हजार तीन सौ 94 रुपये का आय व एक सौ 55 करोड़ 14 लाख 46 हजार रुपये का व्यय दिखाया गया. बजट में 41 करोड़ 18 लाख 84 हजार नौ सौ रुपये का बताया गया है. मुक्तिधाम के रख रखाव के लिए 15 लाख रुपये खर्च प्रस्ताव को 20 लाख करने,
पार्षद के एच्छिक कोष मद को एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने के साथ प्रत्येक वार्डों के लिए पांच इंडिया मार्का चापाकल लगाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का अतिरिक्त उपबंध किये जाने पर सहमति बनी. प्रति वार्ड एक-एक हाई मास्ट लगाये जाने के लिए अतिरिक्त साढ़े चार करोड़ रुपये का उपबंध करने एवं वर्ष 1970-71 से निगम के विभिन्न संवर्ग के पदों के साथ कार्यों को गति देने के लिये नये पद सृजन का निर्णय लिया गया. इसमें संग्रहकर्त्ता का 72, सफाई मजदूर का 1120, सफाई अभिदर्शक का 51, चालक का 50, बिजली मिस्त्री के लिए छह, हेल्पर के लिए छह, आइटी एसोसिएट के दो, डाटा कंप्यूटर ऑपरेटर का 15 एवं जलापूर्ति कार्य को लेकर तकनीकि व अन्य आवश्यक कर्मियों के पद सृजन करने का निर्णय लिया गया.
मेयर श्री पासवान ने कहा कि लाये गये 14 क्रमांकित प्रस्तावों को आंशिक संशोधन के साथ सर्वसम्मति से पास कर दिया गया. बजट में टाउन हॉल के जीर्णोंद्धार का प्रावधान किया गया है. बैठक में नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह, पार्षद राम मनोहर प्रसाद, सुचित्रा रानी, रीता सिंह, सुनीता देवी, राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्र, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, लेखा अधिकारी सुमन कुमार वर्मा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन