प्राक्कलन के अनुसार नहीं बन रही सड़क

Published at :10 Jan 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
प्राक्कलन के अनुसार नहीं बन रही सड़क

सदर : अतिहर पंचायत में डीह बेरई पुल से भगवानपुर गांव तक बनायी जा रही पीसीसी सड़क का निर्माण प्राक्कलन के अनुरुप नहीं कराया जा रहा है. इस पथ का निर्माण ग्रामीण विकास योजना मद से करायी जा रही है. कार्यस्थल पर लगे बोर्ड में ओल्ड एनएच 57 महुआ मोड़ से हिंगोली भगवानपुर तक अंकित […]

विज्ञापन

सदर : अतिहर पंचायत में डीह बेरई पुल से भगवानपुर गांव तक बनायी जा रही पीसीसी सड़क का निर्माण प्राक्कलन के अनुरुप नहीं कराया जा रहा है. इस पथ का निर्माण ग्रामीण विकास योजना मद से करायी जा रही है.

कार्यस्थल पर लगे बोर्ड में ओल्ड एनएच 57 महुआ मोड़ से हिंगोली भगवानपुर तक अंकित किया गया है. बोर्ड पर अंकित सूचना के मुताबिक उक्त पथ का निर्माण ओल्ड एनएच 57 से शुरु कराया जाना था. 74 लाख 45 हजार 361 रुपये के लागत से एक किमी में सड़क का निर्माण कराना है. विभाग के अभियंता ने प्राक्कलन को दरकिनार कर दूसरे जगह पर पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरु करा दिया है. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पूर्व मुखिया पति सह माले के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शिवशंकर सहनी का कहना है कि काम कहीं और का है लेकिन निर्माण कहीं और कराया जा रहा है
. प्राक्कलन एवं बोर्ड पर दी गयी सूचना के मुताबिक इसे सही जगह पर कराया चाहिये. स्थानीय देवकला देवी ने कहा कि बोर्ड पर अंकित योजना के मुताबिक ही सड़क बनाया जाना चाहिये. इसके बन जाने से दर्जनों गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय व शहर आने जाने में सहुलियत होगी. आस-पास के दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष का कहना है कि पहले एनएच 57 को जोड़ना चाहिये. सरकार की भी यही योजना है. ऐसा नहीं होने से लोग आंदोलन पर उतारु हो सकते हैं. इधर ग्रामीण विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि यह पथ मात्र एक किमी में ही बनाना है. पहले उक्त स्थल पर निर्माण कराया जाना ही जरुरी था. यही कारण है कि निर्माण प्रारंभ कराया गया है.
निर्धारित स्थल से अलग हट कर हो रहा निर्माण कार्य
मामला अतिहर पंचायत के डीह बेरई पुल से भगवानपुर गांव तक बनायी जा रही पीसीसी सड़क का
स्थानीय लोगों ने लिया आंदोलन का निर्णय
अभियंता ने कहा, जरूरत के हिसाब से हो रहा कार्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन