बेटी की जान बचाने निजी नर्सिंग होम भागे परिजन

Published at :05 Jan 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी की जान बचाने निजी नर्सिंग होम भागे परिजन

डीएमसीएच अधीक्षक ने कहा मामला गंभीर लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई दरभंगा : डीएमसीएच में मरीजों के इलाज की लापरवाही का एक और मामला बुधवार को सामने आया. मधुबनी जिले के विस्फी थाना क्षेत्र भैरवा गांव के मो़ निसार अपनी पुत्री के इलाज के लिये इमरजेंसी, ईएनटी विभाग से लेकर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय तक […]

विज्ञापन

डीएमसीएच अधीक्षक ने कहा मामला गंभीर

लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
दरभंगा : डीएमसीएच में मरीजों के इलाज की लापरवाही का एक और मामला बुधवार को सामने आया. मधुबनी जिले के विस्फी थाना क्षेत्र भैरवा गांव के मो़ निसार अपनी पुत्री के इलाज के लिये इमरजेंसी, ईएनटी विभाग से लेकर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय तक का चक्कर लगाते रहे. लेकिन उसकी कोई नहीं सुना. थक हारकर उसने अधीक्षक को फोन कर अपनी पीड़ा बतायी. अधीक्षक ने फिर से उसे इमरजेंसी वार्ड में जाने को कहा. दुबारा वहां जाने पर भी उसे कोई फायदा नहीं हुआ. इस बीच उसकी बेटी की हालत खराब होती गई. अंत में निसार अपनी बेटी को लेकर निजी नर्सिंग होम लेकर पलायन करना पड़ा. निसार ने बताया कि सात वर्षीय बेटी महजबी के गले में सिक्का अंटक गया. इलाज के लिये डीएमसीएच आया. इमरजेंसी से उसे एक्स-रे की सलाह दी गई. रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सक ने ईएनटी विभाग जाने को कहा. वहां जाने पर कोई चिकित्सक नहीं मिले.
बताया गया चिकित्सक व कर्मी नहीं है. इस बीच बेटी की हालत खराब होने पर अधीक्षक को फोन कर इलाज के लिये गुहार लगायी. लेकिन अधीक्षक ने नाम पूछकर फोन काट दिया. अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मरीज के पिता ने फोन किया था. उसके इलाज के लिये ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ बीके राय को सूचना दिया गया. अगर इसके बाद भी मरीज का इलाज नहीं हुआ तो गंभीर मामला है. कहा कि अगर मरीज के परिजन लिखित शिकायत करते हैं तो वे दोषी पर कार्रवाई को लेकर प्रधान सचिव को लिखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन