बंगाली टोले में शराब की खाली बोतलें मिलीं

दरभंगा : बंगाली टोला मुहल्ला में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे शराब की कई खाली बोतल मिलने से स्थानीय लोग परेशान हो गये. हालांकि लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. लोगों का मानना है कि मुहल्ले में अवैध रूप से शराब बिक्री हो रही है. चोरी-छिपे बिक रहे शराब को पीने वालों ने […]
दरभंगा : बंगाली टोला मुहल्ला में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे शराब की कई खाली बोतल मिलने से स्थानीय लोग परेशान हो गये. हालांकि लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. लोगों का मानना है कि मुहल्ले में अवैध रूप से शराब बिक्री हो रही है. चोरी-छिपे बिक रहे शराब को पीने वालों ने खाली बोतलें फेंक दी होगी. इसे लेकर दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा. वहीं लहेरियासराय थाना पुलिस ने भीगो मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार महतो को शराब के दो टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार कर ली है. मुकेश को बाद में पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




