जेब से भरना होगा बिजली बिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

डीएमसीएच कर्मियों के बिजली कनेक्शन को काटे जाने का मामला दरभंगा : डीएमसीएच कर्मियों को अब मुफ्त का नहीं, अपनी जेब से बिजली बिल भरनी होगी. इसको लेकर डीएमसीएच अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है. अधीक्षक ने कार्यपालक अभियंता को लिखे पत्र में न्यू नर्सेंज हॉस्टल, […]
विज्ञापन
डीएमसीएच कर्मियों के बिजली कनेक्शन को काटे जाने का मामला
दरभंगा : डीएमसीएच कर्मियों को अब मुफ्त का नहीं, अपनी जेब से बिजली बिल भरनी होगी. इसको लेकर डीएमसीएच अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है.
अधीक्षक ने कार्यपालक अभियंता को लिखे पत्र में न्यू नर्सेंज हॉस्टल, मेन नर्सेस हॉस्टल, मुस्लिम नर्सेस हॉस्टल, तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के क्वार्टर में लगे बिजली कनेक्शन को अविलंब काटने को कहा है. अधीक्षक ने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि उक्त स्थानों पर लगे बिजली कनेक्शन को अविलंब काट दिया जाय. वहीं जिन कर्मियों को बिजली कनेक्शन लेनी है, वे अपना आवेदन अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से विभाग को दें. बिजली विभाग उक्त कर्मियों के क्वार्टर में नया कनेक्शन देगी. इसके लिए क्वार्टर में रह रहे कर्मियों को अपनी जेब से बिजली बिल का भुगतान करना होगा.
अधीक्षक डॉ मिश्र ने बताया कि पिछले महीने भी विद्युत विभाग को पत्र लिखा गया था, लेकिन विभाग की ओर से अबतक इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई. बता दें कि डीएमसीएच के तमाम क्वार्टरों में कर्मी व नर्स वर्षों से मुफ्त का बिजली जला रहे हैं. इतना ही नहीं, कर्मी इसका मनमाने तरीके से दुरूपयोग करते हैं. अधीक्षक की इस कार्रवाई से कर्मियों में भारी निराशा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










