डीएमसीएच के ओपीडी में तीन मरीजों की पॉकेटमारी मची खलबली

दरभंगा : डीएमसीएच के ओपीडी में बुधवार को जेबकतरों ने इलाज कराने आए तीन मरीजों की पॉकेटमारों कर ली. जानकारी के अनुसार केवटी के गणेश यादव की जेब से 250 रुपये, कमतौल के मोहन कामती की जेब से 700 रुपये और कुशेश्वरस्थान निवासी बुधनी देवी के आंचल में बंधे 400 रुपये पॉकेटमारों ने निकाल लिये. […]
दरभंगा : डीएमसीएच के ओपीडी में बुधवार को जेबकतरों ने इलाज कराने आए तीन मरीजों की पॉकेटमारों कर ली. जानकारी के अनुसार केवटी के गणेश यादव की जेब से 250 रुपये, कमतौल के मोहन कामती की जेब से 700 रुपये और कुशेश्वरस्थान निवासी बुधनी देवी के आंचल में बंधे 400 रुपये पॉकेटमारों ने निकाल लिये. पॉकेटमारी का हल्ला होते ही मरीजों में खलबली मच गई. इधर, पॉकेटमारी के बाद पीड़ित मरीज रोते-बिलखते अपने-अपने घर चले गये. बता दें कि डीएमसीएच के ओपीडी में आये दिन पॉकेटमारी की घटना घटित हो रही है. लेकिन, अस्पताल प्रशासन इससे निजात के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










