ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Published at :22 Dec 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

हनुमाननगर : विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गांव के निकट समस्तीपुर से दरभंगा की ओर जा रहे बाइक (बीआर-7 एक्स- 4829) और दरभंगा की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच-15एच-2301) में टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहा. […]

विज्ञापन

हनुमाननगर : विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गांव के निकट समस्तीपुर से दरभंगा की ओर जा रहे बाइक (बीआर-7 एक्स- 4829) और दरभंगा की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच-15एच-2301) में टक्कर हो गयी.

हादसे में बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहा. ग्रामीणो ने घटना को लेकर कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया. मृतक तारालाही निवासी मदन कुमार साह बताया जा रहा है. मदन कपड़ा व्यवसायी है. सूचना पर पहुंची विशनपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन