डीएमसीएच में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

Published at :21 Dec 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
डीएमसीएच में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

दरभंगा : ठंड का असर घटने के साथ ही डीएमसीएच में मरीजों की संख्या का ग्राफ उपर चढ़ने लगा है. पिछले दिनों कड़ाके की ठंड के कारण मरीजों की संख्या औसत से करीब आधे पर आ गयी थी. जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. सामान्य दिनों में यहां मरीजों की […]

विज्ञापन

दरभंगा : ठंड का असर घटने के साथ ही डीएमसीएच में मरीजों की संख्या का ग्राफ उपर चढ़ने लगा है. पिछले दिनों कड़ाके की ठंड के कारण मरीजों की संख्या औसत से करीब आधे पर आ गयी थी. जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. सामान्य दिनों में यहां मरीजों की औसत संख्या दो हजार के आसपास रहती आयी है.

तापमान गिरा तो यह संख्या एक हजार से भी नीचे उतर आयी. मरीज आसपास के चिकित्सकों से ही इलाज कराने को विवश रहे. दो-तीन दिनों में ठंड कम होने से अस्पताल में मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है. सामान्यत: जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जिन मरीजों का इलाज हो सकता है वैसे मरीज भी डीएमसीएच पहुंच रहे हैं. इसका कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था का अभाव बताया जा रहा है. अधिकांश पीएचसी देशी या डेंटल चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है. यहां मरहम पट्टी, सर्दी व खांसी मात्र की दवा उपलब्ध होने के कारण मरीजों को सीधे डीएमसीएच रेफर कर दिया जाता है. विशेषज्ञ चिकित्सकों के पीएचसी में नहीं बैठने के कारण डीएमसीएच में सामान्य मरीजों की भी संख्या अधिक होती है.

पीएचसी में सुविधा उपलब्ध नहीं. डीएमसीएच पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों की शिकायत है कि पीएचसी में मात्र खानापूर्ति की जाती है. इस कारण मरीज पीएचसी जाना नहीं चाहते, सीधे डीएमसीएच का रूख करते हैं.
रोज पहुंच रहे 1000 मरीज
काउंटर पर लगी भीड़.
दिसंबर में आये मरीज
1-12-20161481
2-12—- 1536
3-12—- 1251
5-12—- 1590
6-12—- 1334
7-12—- 1169
8-12—- 1171
9-12—- 995
10-12— 898
12-12— 820
13-12— 1234
14-12— 945
15-12— 1108
16-12— 1178
17-12— 1042
19-12— 1724
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन