दरभंगा टावर के पास गाड़ी लगाने पर जुर्माना

Published at :21 Dec 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा टावर के पास गाड़ी लगाने पर जुर्माना

बाइक के चक्के में लॉक लगाते पुलिसकर्मी. दरभंगा : एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व मे मंगलवार कॊ दरभंगा टावर पर खड़ी 15 गाड़ियों से हजारो रुपये का जुर्माना वसूल की गयी. इसमें 13 बाइक और दो चार चक्का वाहन शामिल था. पुलिस के इस अभियान के दौरान दरभंगा टावर पर हड़कंप मच गया. लोग गाड़ियां […]

विज्ञापन

बाइक के चक्के में लॉक लगाते पुलिसकर्मी.

दरभंगा : एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व मे मंगलवार कॊ दरभंगा टावर पर खड़ी 15 गाड़ियों से हजारो रुपये का जुर्माना वसूल की गयी. इसमें 13 बाइक और दो चार चक्का वाहन शामिल था. पुलिस के इस अभियान के दौरान दरभंगा टावर पर हड़कंप मच गया. लोग गाड़ियां लेकर भागते दिखे. देखते ही देखते जाम रहने वाला टावर खाली हो गया.
एसडीपीओ श्री अहमद ने कहा कि एसएसपी के निर्देश पर सड़क पर खड़ी गाड़ियों कॊ क्रेन से खींचकर थाना लाकर जुर्माना किया जा रहा है. ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों कॊ निर्देश दिया गया है कि ट्रैफिक रुल का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया चालकों की गाड़ी का नंबर नोट कर ट्रैफिक इंचार्ज कॊ दें. ट्रैफिक इंचार्ज इन नंबरों का सत्यापन कर फाइन करने के बाद गाड़ी वाले के घर सूचना भेज देंगे. डीटीओ उस नंबर पर फाइन कर संबंधित वाहन मालिक कॊ नोटिस भेजकर जुर्माना की राशि वसूल करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन