पीएम से बेहतर संबंध, एनडीए में रहेंगे हम : जीतन राम मांझी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/दरभंगा : राज्य के पूर्व सीएम व हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने राजद-जदयू गंठबंधन में शामिल होने को लेकर लगाये जा रहे कयास को खारिज करते हुए कहा कि पीएम मोदी से उनका बेहतर संबंध है, एनडीए में है और आगे भी एनडीए में ही रहेंगे. पूर्व सीएम ने सीएम […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/दरभंगा : राज्य के पूर्व सीएम व हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने राजद-जदयू गंठबंधन में शामिल होने को लेकर लगाये जा रहे कयास को खारिज करते हुए कहा कि पीएम मोदी से उनका बेहतर संबंध है, एनडीए में है और आगे भी एनडीए में ही रहेंगे. पूर्व सीएम ने सीएम नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से नजदीकी बढ़ने को लेकर हो रही चर्चा पर सफाई देते हुए कहा कि व्यक्तिगत संबंध में मिलना-जुलना लगा रहता है.
पूर्व सीएम ने जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को गरीबों को आवाज देने वाला बता कर तारीफ की, वहीं सीएम नीतीश कुमार पर ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. उधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मांझी के जदयू में वापसी की किसी भी संभावना को एक सिरे से खारिज कर दिया है जबकि जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने उन्हें पार्टी में फिर से आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि सिर्फ शराबबंदी का ढिंढ़ोरा पीट कर काम चलाया जा रहा है. जबकि अपराध बेलगाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










