मानसिक विकास के लिए भी खेल जरूरी : विधायक

मानसिक विकास के लिए भी खेल जरूरी : विधायक फोटो:31परिचय : कबडडी में अपना प्रदर्शन दिखाते छात्र. कमतौल. खेल से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता है़ सभी प्रकार के खेल फायदेमंद हैं, परन्तु कबड्डी एक सामूहिक खेल है, जो प्रमुख रूप से भारत में खेला जाता है़ भारत के पड़ोसी देशों में भी […]
मानसिक विकास के लिए भी खेल जरूरी : विधायक फोटो:31परिचय : कबडडी में अपना प्रदर्शन दिखाते छात्र. कमतौल. खेल से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता है़ सभी प्रकार के खेल फायदेमंद हैं, परन्तु कबड्डी एक सामूहिक खेल है, जो प्रमुख रूप से भारत में खेला जाता है़ भारत के पड़ोसी देशों में भी कबड्डी बड़े पैमाने पर खेली जाती है़ मंगलवार को बीआरसी कमतौल में आयोजित बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग- 2016 का उद्घाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में विधायक जीवेश कुमार ने कही़ बीआरसी परिसर में मंगलवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग-2016 का आयोजन किया गया़ जिसमें कई प्रकार के खेल-कूद का आयोजन किया गया़ खेल-कूद में प्रखंड क्षेत्र के सभी संकुल से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया़ मौके पर काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्रा उपस्थित थे़ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एएसआई दिनेश सिंह भी नजर आये़क कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डा.कवीश्वर ठाकुर, आगत अतिथियों का स्वागत बीइओ अहिल्या कुमारी तथा अभिवादन खेलप्रेमी कृष्णदेव ठाकुर ने किया़ इससे पहले कार्यक्रम का दीप जलाकर विधिवत उद्घाटन किया गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










