श्रम बजट का हुआ नर्मिाण

Published at :12 Jan 2016 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
श्रम बजट का हुआ नर्मिाण

श्रम बजट का हुआ निर्माण सदर. प्रखंड के सभी 23 पंचायतों की एक एवं दो वार्डों में पिछले तीन दिनों से चल रहे श्रम बजट का कार्य मंगलवार को पूरा कर लिया गया. मौके पर सर्वेक्षण के पश्चात संबंधित वार्ड सदस्यों की अध्यक्षता में वार्डसभा आयेाजित की गयी. सभा वार्ड में तैयार कराने गये विकास […]

विज्ञापन

श्रम बजट का हुआ निर्माण सदर. प्रखंड के सभी 23 पंचायतों की एक एवं दो वार्डों में पिछले तीन दिनों से चल रहे श्रम बजट का कार्य मंगलवार को पूरा कर लिया गया. मौके पर सर्वेक्षण के पश्चात संबंधित वार्ड सदस्यों की अध्यक्षता में वार्डसभा आयेाजित की गयी. सभा वार्ड में तैयार कराने गये विकास योजनाओं की नजरी नक्शा के आधार पर सभी योजनाओं को पारित करा लिया गया. इन्हीं योजनाओं को आगे ग्रामसभा में पारित कराया जायेगा. अगले पंचवर्षीय योजना में इसी को आधार मानकर वार्डों मेंं सरकार की ओर से विकास का कार्य कराया जा सकेगा. बीडीओ गंगासागर सिंह ने बताया कि पहले चरण का श्रम बजट पूरा हो चुका है. 13 जनवरी से दूसरे चरण का बजट शुरू किया जायेगा. इसके लिए कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को निर्देश दे दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन