कैं पस- सीनेट को ले विवि प्रशासन ने जारी की संपूर्ण कार्यसूची

Published at :12 Jan 2016 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
कैं पस- सीनेट को ले विवि प्रशासन ने जारी की संपूर्ण कार्यसूची

कैं पस- सीनेट को ले विवि प्रशासन ने जारी की संपूर्ण कार्यसूची दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय 5 फरवरी को प्रस्तावित सीनेट की वार्षिक बैठक की संपूर्ण कार्यसूची विवि प्रशासन ने मंगलवार को जारी कर दी. इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज निरीक्षक विज्ञान डा. अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक कार्यसूची के आलोक में […]

विज्ञापन

कैं पस- सीनेट को ले विवि प्रशासन ने जारी की संपूर्ण कार्यसूची दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय 5 फरवरी को प्रस्तावित सीनेट की वार्षिक बैठक की संपूर्ण कार्यसूची विवि प्रशासन ने मंगलवार को जारी कर दी. इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज निरीक्षक विज्ञान डा. अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक कार्यसूची के आलोक में सीनेट सदस्यों की ओर से प्राप्त सुझाव को विवि प्रशासन ने अमान्य घोषित करते हुए शामिल नहीं किया. बता दें कि जारी कार्यसूची के मुताबिक विवि के वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए आय-व्यय पर सदस्यों को विचार करने का प्रस्ताव सीनेट की ओर से प्रतिकुलपति डा. सैयद मुमताजुद्दीन रखेंगे. जारी कार्यसूची में कुल 47 मदों को दर्शाया गया है. अगर सीनेट की मुहर लगी तो कई इकाइयों में एनसीटीइ के नियमावली के तहत नये पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. विवि प्रशासन ने संबंधित इकाइयों में बीएड कोर्स सत्र 2015-17 में 100 छात्रों के नामांकन लेने का प्रस्ताव जारी कार्यसूची में रखा है.इन इकाइयों में हो सकता है बीएड की पढ़ाई1. एमएम रहमानी बीएड कॉलेज दामोदरपुर बेगूसराय2. सेंटपॉल शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज वीरसिंगपुर समस्तीपुर3. जेपी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज मथुरापुर समस्तीपुर4. मिथिला बीएड कॉलेज शंकरपुर कंसी दरभंगा5. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय श्याम स्कूल ऑफ एजुकेशन6. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एमबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन अनारकोठी रामभद्रपुर दरभंगादरभंगा के सीएम लॉ कॉलेज में हो सकती है नये कोर्स की पढ़ाई1. एक वर्षिय सर्टिफिकेट कोर्स के तहत आइपीआर, साइबर लॉ एवं लेबर लॉ की पढ़ाई2. एक वर्षिय पीजी प्रोग्राम के तहत एलएलएम की पढ़ाई3. दो वर्षिय पीजी प्रोग्राम के तहत एलएलएम की पढ़ाईसेल्फ फिनांस मोड के अंतर्गत कई पीजी विभागों में नये कोर्सों की पढ़ाई की संभावना1. पीजी जेरंटोलॉजी एंड जेरिएटिक विभाग में एक वर्षिय सर्टिफिकेट कोर्स के तहत जेरंटोलॉजी की पढ़ाई2. पीजी हिंदी विभाग में पत्रकारिता एवं जनसंचार की दो वर्षिय पीजी स्तरीय पढ़ाई3. पीजी गृह विज्ञान विभाग में एक वर्षिय पीजी विभाग सर्टिफिकेट कोर्स के तहत वुमेन स्टडीज की पढ़ाई4. पीजी गृह विज्ञान विभाग में दो वर्षिय पीजी स्तरीय रेगूलर मोड के तहत मास्टर आफ सोशल वर्क की पढ़ाई5. पीजी अंग्रेजी विभाग मेें एक वर्षिय सर्टिफिकेट कोर्स के तहत मीडिया स्टडी की पढ़ाई6. केंद्रीय पुस्तकालय में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स के तहत लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस की पढ़ाई7.पीजी भूगोल विभाग में एक वर्षिय सर्टिफिकेट कोर्स के तहत अरबन प्लानिंग एंड लैंड सर्वे की पढ़ाई8. पीजी बॉटनी में एक वर्षिय सर्टिफिकेट कोर्स के तहत वाटर एंड सैनिटेशन मैनेजमेंट की पढ़ाई9. पीजी अर्थशास्त्र विभाग में एक वर्षिय सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई इंटेलेक्चुअल प्रौपर्टी राइट्स की पढ़ाई10. पीजी संगीत विभाग में एक वर्षिय सर्टिफिकेट कोर्स की तहत मिथिला पेंटिंग्स एवं मिथिला लोक संगीत की पढ़ाई11. विवि के स्वास्थ्य केंद्र में एक वर्षिय सर्टिफिकेट कोर्स की तहत नेचरोपैथ की पढ़ाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन