मुंशी पर हमला कर तीन लाख की लूट

Published at :12 Jan 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
मुंशी पर हमला कर तीन लाख की लूट

हायाघाट : दरभंगा के पंजियार पेन के मुंशी से सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपराधियों ने तीन लाख रुपये व बाइक लूट लिये. इस दौरान मुंशी को जमकर पीटा. घटना एपीएम थाना क्षेत्र के चनखेरिया-मनोरथा पथ पर सिधौली गांव के स्टेट ट्यूबेल के पास हुई. मुंशी बकाया वसूली कर दरभंगा लौट रहा था. सूचना […]

विज्ञापन

हायाघाट : दरभंगा के पंजियार पेन के मुंशी से सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपराधियों ने तीन लाख रुपये व बाइक लूट लिये. इस दौरान मुंशी को जमकर पीटा. घटना एपीएम थाना क्षेत्र के चनखेरिया-मनोरथा पथ पर सिधौली गांव के स्टेट ट्यूबेल के पास हुई. मुंशी बकाया वसूली कर दरभंगा लौट रहा था. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुंशी को अस्पताल में भरती कराया. मुंशी के बयान पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, दरभंगा के भगत सिंह चौक स्थित पंजियार पेन हाउस व प्रभुनंदन पंजियार के मुंशी मब्बी थाना क्षेत्र के मनियारी निवासी दुखी यादव का पुत्र प्रमोद यादव दरभंगा व सुपौल में कलेक्शन कर लौट रहा था. इसी बीच सिधौली गांव के पास पल्सर सवार तीन अपराधियों ने प्रमोद को घेर लिया.
पिटायी के बाद बैग में रखे तीन लाख रुपये, मोबाइल व पैसन बाइक सहित अन्य समान लूट कर भाग निकले. घटना की सूचना पर एपीएम मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने मामले की छानबीन की. मुंशी ने बताया कि 20-25 वर्ष के तीन युवकों ने मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था़ उसके साथ मारपीट कर रुपये का बैग लेकर भाग गये. सूचना पर पहुंचे पंजियार पेन के मालिक रितेश पंजियार ने बताया कि हर सोमवार को मुंशी कलेक्शन करता है़ लेकिन इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन