तीन बच्चों को चाइल्ड लाइन ने कराया मुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : चाइल्ड लाइन ने सोमवार को घर से भागे एक किशोर समेत तीन बच्चों को मुक्त करा लिया. जानकारी के अनुसार दरभंगा जंकशन पर घर से चुपके से भागे जाले के योगियारा के 12 वर्षीय किशोर को जहां अपने कब्जे में ले लिया, वहीं नेपाल के सिरहा से एल्यूमिनियम फैक्ट्री में काम करने जा […]
विज्ञापन
दरभंगा : चाइल्ड लाइन ने सोमवार को घर से भागे एक किशोर समेत तीन बच्चों को मुक्त करा लिया. जानकारी के अनुसार दरभंगा जंकशन पर घर से चुपके से भागे जाले के योगियारा के 12 वर्षीय किशोर को जहां अपने कब्जे में ले लिया, वहीं नेपाल के सिरहा से एल्यूमिनियम फैक्ट्री में काम करने जा रहे दो बच्चों को भी मुक्त करा लिया. इसमें चाइल्ड लाइन के अमरेश कुमार झा, पंकज चौधरी, सच्चिदानंद झा व शिव प्रसाद शामिल थे. बच्चों को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया.
चुन पुलिंग में धराये, आरपीएफ की स्कॉट पार्टी ने सोमवार को ट्रेन का चेन खींच अवैध तरीके से रोकने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि सियालदह से जयनगर जा रही 13185 गंगासागर एक्सप्रेस जैसे ही खजौली यार्ड पहुंची, कसमा मरार खजौली मधुबनी निवासी कारी दास के पुत्र अशोक दास ने चेन खींच दी. इससे गाड़ी रूक गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










