पाप से निजात को होता भगवान का अवतरण

Published at :11 Jan 2016 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
पाप से निजात को होता भगवान का अवतरण

पाप से निजात को होता भगवान का अवतरण बेनीपुर. नगर परिषद के भरत चौक स्थित संतमत सतसंग समारोह के दूसरे दिन भागलपुर कुप्पाघाट आश्रम से आये स्वामी कमला नंद जी महाराज ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर पाप की वृद्धि और पुण्य का ह्रास होता है तबतब सगुण रुप में भगवान अवतरित होते हैं. […]

विज्ञापन

पाप से निजात को होता भगवान का अवतरण बेनीपुर. नगर परिषद के भरत चौक स्थित संतमत सतसंग समारोह के दूसरे दिन भागलपुर कुप्पाघाट आश्रम से आये स्वामी कमला नंद जी महाराज ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर पाप की वृद्धि और पुण्य का ह्रास होता है तबतब सगुण रुप में भगवान अवतरित होते हैं. उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथोंे में ब्रह्मा के दो रुप माने जाते हैं. एक सगुण और दूसरा निर्गुण. इसी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जो तीन गुणों के साथ रहता है उसे सगुण और इससे अलग रहता है कि उसे निर्गुण कहते हैं. सगुण अवतार में राम और कृ ष्ण प्रमुख अवतार माने जाते हैं. वहीं अवतारी पुरुष तीनों गुणों का प्रयोग करते हैं तथा भक्तों का कल्याण करते हैं. इन्हें सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है. आयोजक श्याम चंद्र साहु ने आगत श्रद्धालुओं के स्वागत में दिनरात जुटे रहते हैं. उन्हांेने बताया कि यक कार्यक्रम दस दिनों तक चलेगा. महेंद्र झा आजाद से मिले मंत्री सिद्दीकीफोटो-28परिचय- महेंद्र झा आजाद के घर पहुंचे वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकीबेनीपुर : बिहार सरकार के वित्त मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी ने सोमवार केा बेनीपुर के महिनाम एवं घोघिया पहुंच पूर्व विधायक महेंद्र झा आजाद तथा स्वतंत्रता सेनानी सह राजद नेता गंगा प्रसाद यादव से मिले. इस दौरान उन्होंने महिनाम के शिक्षक राम कुमार झा की भी सुधि ली. इस दौरान गांव के ठाकुर प्रसाद एवं हाविभौआर के महेंद्र झा ने क्षेत्र से संबंधित कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. मंत्री श्री सिद्दीकी ने पत्रकारों से बात क रते हुए कमहा कि क्षेत्र हुए दोहरे अभियंता हत्याकांड को शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि अपराधियों को हर हाल मेें सजा दिया जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि आशापुर स्थित स्वर्ण जयंती स्तंभ एवं नागार्जुन स्टेडियम का जिर्णोद्धार सरकार शीघ्र करेगी. इस दौरान महिनाम केपूर्व मुखिया अंजनी कुमार झा बबलू, अलीनगर प्रखंड प्रमुख शकील अहमद, पूर्व मुखिया आफताब खां, विजय प्रकाश,हरि प्रसाद यादव, मुकुंद झा, गौड़ी झा, पप्पू सिंह आदि मोजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन