व्यवसायियों की समस्या के निदान को हरसंभव प्रयास : गामी

Updated at :19 Dec 2015 8:44 PM
विज्ञापन
व्यवसायियों की समस्या के निदान को हरसंभव प्रयास : गामी

व्यवसायियों की समस्या के निदान को हरसंभव प्रयास : गामीव्यवसायियों ने किया विधायक गामी का अभिनंदनफोटो संख्या- 25परिचय- माला पहनाकर विधायक अमरनाथ गामी का अभिनंदन करते व्यवसायीगण दरभंगा : शहरी क्षेत्र के व्यवसायियों के व्यापक सहयोग से ही राजनीति में आया. ऐसे व्यवसायियों के समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. दरभंगा टावर स्थित […]

विज्ञापन

व्यवसायियों की समस्या के निदान को हरसंभव प्रयास : गामीव्यवसायियों ने किया विधायक गामी का अभिनंदनफोटो संख्या- 25परिचय- माला पहनाकर विधायक अमरनाथ गामी का अभिनंदन करते व्यवसायीगण दरभंगा : शहरी क्षेत्र के व्यवसायियों के व्यापक सहयोग से ही राजनीति में आया. ऐसे व्यवसायियों के समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. दरभंगा टावर स्थित गांधी स्मारक के निकट स्थानीय व्यवसायियों की ओर से अभिनंदन समारोह में शनिवार की शाम विधानसभा में प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति सह हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी ने उक्त बातें कही. दरभंगा टावर की महत्ता की चर्चा करते हुए री गामी ने कहा कि यहीं से धरना शुरू कर वे भाजपा के नगर एवं जिलाध्यक्ष बने. इसमें शहर के व्यवसायियों की अहम भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि वे शहर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन साजिश केक तहत हायाघाट से प्रत्याशी बना दिया गया, जहां से पूर्व में कभी भी भाजपा की जीत नहीं हुई थी. इसके बावजूद जनसेवा से वे क्षेत्र के वोटरों का विश्वास जीतने में सफल हुए. पुन: दूसरी बार वे भाजपा के बदले जदयू से वहां चुनाव लड़े तो मतदाताओं ने पूर्व से दोगुणा वोट से जिताया. अपने अग्रज स्व सत्यनारायण गामी की चर्चा करते हुए उन्होंंने कहा कि उन्होंने समाजरूपी जिस बगीचा को सिंचित किया था, उसीके खिले फूल से वे उत्साहित हैं. श्याम तुली की अध्यक्षता में आयोजित समारेाह में लक्ष्मण झुनझुनवाला, संजय बैरोलिया, रौशन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण साह ने विधायक को शॉल-माल से सम्मानित किया. इस मौके पर पार्षद प्रदीप गुप्ता, प्रो ठाकुर भूपेंद्र सिंह गुड्डू, विक्की पूर्व, देवेंद्र गुप्ता, गणेश महथा ने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन