पुलिसिया ने छापा मार नेपाल के युवक को पकड़ा

Updated at :19 Dec 2015 8:28 PM
विज्ञापन
पुलिसिया ने छापा मार नेपाल के युवक को पकड़ा

पुलिसिया ने छापा मार नेपाल के युवक को पकड़ाकमतौल. कमतौल थाने की पुलिस ने शनिवार को अहियारी निवासी राजकुमार महतो के घर करीब छह माह से छिपकर रहने वाले नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत फूलगामा थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी एक युवक-युवती को बरामद किया. युवक की पहचान राम स्वरूप महतो के पुत्र राम […]

विज्ञापन

पुलिसिया ने छापा मार नेपाल के युवक को पकड़ाकमतौल. कमतौल थाने की पुलिस ने शनिवार को अहियारी निवासी राजकुमार महतो के घर करीब छह माह से छिपकर रहने वाले नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत फूलगामा थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी एक युवक-युवती को बरामद किया. युवक की पहचान राम स्वरूप महतो के पुत्र राम स्नेही महतो तथा युवती की पहचान स्व. नीरस महतो की पुत्री सरिता कुमारी के रूप में हुई. बताया जाता है कि युवती मधुबनी जिला के देवधा थाना के देवधा निवासी अपने ननिहाल में नाना लक्ष्मी महतो के साथ रहती है. वह कक्षा 9 वीं की छात्रा बताया जाती है. युवती जून माह में अचानक एक दिन घर से गायब पायी गयी. परजिनों द्वारा खोजबीन के बाद मधुबनी में परिवाद दायर करवाया गया. इसी सिलिसले में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उसे ढूंढते हुए अहियारी तक पहुंची. युवक-युवती ने पूछताछ के क्र म में अपनी मर्जी से जून माह की 17 तारीख को मधुबनी में शादी करने की बात स्वीकार की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन