एपीएचसी गलमा के भवन का नर्मिाण कार्य ठप

Updated at :18 Dec 2015 10:03 PM
विज्ञापन
एपीएचसी गलमा के भवन का नर्मिाण कार्य ठप

एपीएचसी गलमा के भवन का निर्माण कार्य ठपनक्शा का अनुमोदन पटना में अटका दरभंगा . राज्य स्वास्थ्य समिति के चलते करीब एक साल से एपीएचसी गलमा के भवन का निर्माण कार्य ठप है. इसको लेकर अनिरूद्ध मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट ने डीएम को एक पत्र सौंपा है, जिसमें एमएसडीपी के तहत एपीएचसी गलमा घनश्यामपुर के भवन […]

विज्ञापन

एपीएचसी गलमा के भवन का निर्माण कार्य ठपनक्शा का अनुमोदन पटना में अटका दरभंगा . राज्य स्वास्थ्य समिति के चलते करीब एक साल से एपीएचसी गलमा के भवन का निर्माण कार्य ठप है. इसको लेकर अनिरूद्ध मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट ने डीएम को एक पत्र सौंपा है, जिसमें एमएसडीपी के तहत एपीएचसी गलमा घनश्यामपुर के भवन निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि डीएम ने जनवरी 15 में कार्यपालक निदेशक राजय स्वास्थ्य समिति पटना को एपीएचसी गलमा के स्थल का प्राक्कलन एवं नक्शा के अनुमोदन का आग्रह किया था. इस आग्रह के भी सात माह गुजर गये लेकिन आजतक इस कार्य में प्रगति नहीं हो पाया है. इस कार्य के प्रगति के लिए दुबारा पटना भेजने का आग्रह किया गया है. इस कार्य में प्रगति नहीं होने से इस क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है. इसके पूर्व कार्यपालक अभियंता कार्यालय ने सितंबर 14 में डीएम को पत्र लिखा था जिसमें स्थल के अनुरूप नक्शा एवं प्राक्कलन तैयार किया गया था. इसे सक्षम पदाधिकारी से स्वीकृति प्राप्त कर सौंपा गया था. पहले के निविदा को रद्द कर तैयार नक्शा एवं प्राक्कलन का अनुमोदन करने का आदेश देने का आग्रह किया गया ताकि एपीएचसी गलमा भवन का निर्माण कराया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन