पुुलिस ने किया चोरी कांड का उद्भेदन, पांच चोर गिरफ्तार

Updated at :18 Dec 2015 8:58 PM
विज्ञापन
पुुलिस ने किया चोरी कांड का उद्भेदन, पांच चोर गिरफ्तार

पुुलिस ने किया चोरी कांड का उद्भेदन, पांच चोर गिरफ्तारफोटो :::::35परिचय : गिरफ्तार चोरों के साथ बरामद समान दिखाते डीएसपी अंजनी कुमार चोर के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामदनेपाल का रहने वाला है सभी चोर, चोरी के बाद नेपाल में सोनार को देता था सामान बेनीपुर . विगत […]

विज्ञापन

पुुलिस ने किया चोरी कांड का उद्भेदन, पांच चोर गिरफ्तारफोटो :::::35परिचय : गिरफ्तार चोरों के साथ बरामद समान दिखाते डीएसपी अंजनी कुमार चोर के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामदनेपाल का रहने वाला है सभी चोर, चोरी के बाद नेपाल में सोनार को देता था सामान बेनीपुर . विगत कई माह से बहेड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बंद कमरों में हो रहे चोरी की घटना में संलिप्त अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के पांच अपराधियाें को गिरफ्तार कर बहेड़ा पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर राहत का सांस ली है. शुक्रवार को डीएसपी अंजनी कुमार एवं थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी चोर नेपाल के रहने वाले हैं. जिसका लाईनर का काम नेपाल कलाली का करण परिवाल एवं निर्मल किया करता था. जो क्रमश: बेनीपुर एवं बिरौल में किराये का कमरा लेकर रहता था. रात्रि में चौकीदारी का काम करता था. गिरफ्तार अपराधियों में केलाली नेपाल के जीवन सोनार, जगत बहादुर, चन्द बहादुर, बसंत बहादुर एवं बिरौल में चौकीदारी कर रहे निर्मल शामिल है. जबकि बेनीपुर के चौकीदार फरार है. बहेड़ा पानी टंकी स्थित उनके कमरे को तोड़ा गया तो उसमें मिला एक डायरी में गिरफ्तार सभी चोराें का मोबाइल नंबर एवं चोरी के सामानों के बंटवारे का हिसाब मिला है और उसी के आधार पर इन सबों को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों के पास से छह मोबाइल जिसमें एक बहेड़ा डाकघर से चुराया हुआ मोबाइल था. एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तीन ताला तोड़ने वाला औजार, एक दर्जन मोबाइल चार्जर, आधा दर्जन नेपाली सिम बरामद किया गया है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में थाना क्षेत्र के आठ घटनास्थलों को दिखाते हुए चोरी का अंजाम देने की बात को स्वीकारते हुए कहा कि सभी चोरी का सामान नेपाल के सोना व्यापारियों के हाथों बेच दिया. इन लोगों के पास से नेपाल के कई सोना व्यापारियों का कार्ड भी बरामद किया गया है. करोड़पति बनने की ख्वाहिश में जीवन सोनार बना एक अपराधी. उन्होंने पुलिस को बताया कि करोड़ पति बनने से पहले बेगूसराय में बच्चों को जुडो-कराटे का प्रशिक्षण देने का काम प्रारंभ किया. उसमें खास आमदनी नहीं देख बंद घरों में चोरी करना प्रारंभ कर दिया. इन लोगों का कार्यक्षेत्र बेनीपुर, बिरौल, दलसिंहसराय एवं बेगूसराय में होने की बात को स्वीकार किया है. पुलिस के अनुसार एक जगह पर घटना का अंजाम देकर नेपाल चला जाता था तथा 10-15 दिन बाद पुन: उसी क्षेत्र में आ धमकता था. इसी दौरान बहेड़ा एवं बसुहाम- चौगमा में हुए घटना का 10 दिन बीत जाने के बाद पुन: बेनीपुर में ही अंजाम देने की योजना बना रहा था. इस दौरान सब की गिरफ्तारी हुई है. रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, एक गंभीर बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम में भूमि विवाद को लेकर मारपीट में आसमा खातून, नुरजहां खातुन, मोमीना खातुन गंभीर रूप से घायल हो गयी. इन सभी का इलाज स्थानीय पीएचसी बहेड़ा में किया गया, जहां से नूरजहां खातुन को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार मो. जुबैर, मो. दाउद को रास्ते के दीवार को लेकर मार-पीट हुआ. इसके विरूद्घ नूरजहां खातुन ने बहेड़ा थाना में एक आवेदन दिया है.अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर खाक बेनीपुर : बेनीपुर थाना क्षेत्र के मकरमपुर निवासी जटाय साफी के आवासीय सह मवेशी के घर में अलाव से आग लग जाने से अनाज सहित कपड़ा आदि हजारों की सम्पति जलकर राख हो गया. पंचायत के सरपंच संतोष कुमार चौधरी ने घटना को लेकर सीओ को आवेदन देकर पीडि़त परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है. एक साल में नप में हुए 15 करोड़ खर्च बेनीपुर : एक साल में बेनीपुर नगर परिषद में 14 करोड़ 75 लाख 75 हजार 459 रुपये का विकास कार्य हुआ है. उक्त बातें शुक्रवार को नगर परिषद के मुख्य पार्षद डा. अली इमाम ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही. उन्होनें अपने एक साल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी 29 वार्ड में सामान्य रूप से विकास करने का काम किया. इस दौरान कई सड़क नाला के अलावे सफाई के विभिन्न उपकरणों की खरीदारी की गयी. सभी वाडार्ें में 490 एल़ईडी़ लाईट, 2 हाई मास्ट लाईट के अलावे 315 चापाकल लगाने का काम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन