पक्षकारों को मिले त्वरित न्याय : डीजे

Updated at :14 Dec 2015 9:37 PM
विज्ञापन
पक्षकारों को मिले त्वरित न्याय : डीजे

पक्षकारों को मिले त्वरित न्याय : डीजे दरभंगा. आपलोगों के सहयोग से पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास होगा. बार बेंच का प्रतिबिंब होता है. दोनों में अन्योन्याश्रय संबंध है. उक्त बातें दरभंगा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार पनवार ने कही. सोमवार को दरभंगा बार एसोसिएशन द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को […]

विज्ञापन

पक्षकारों को मिले त्वरित न्याय : डीजे दरभंगा. आपलोगों के सहयोग से पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास होगा. बार बेंच का प्रतिबिंब होता है. दोनों में अन्योन्याश्रय संबंध है. उक्त बातें दरभंगा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार पनवार ने कही. सोमवार को दरभंगा बार एसोसिएशन द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज श्री पनवार ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ मिलकर न्याय को सुलभ बनाया जायेगा. श्री पनवार ने कहा कि अधिवक्ताओं को यदि न्यायिक व्यवस्था में कही. कोई परेशानी हो तो वे उनसे संपर्क कर अपनी समस्या रख सकते हैं. किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने की दिशा में वे कार्य करेंगे. श्री पनवार ने कहा कि अधिवक्ता संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की. दरभंगा बार एसोसिएशन की ओर से जिलाध्यक्ष को मिथिला परंपरानुसार सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, वरीय अधिवक्ता अब्दुल मालिक खां, कौशर इमाम हाशमी, सियाराम चौधरी,अनिल प्रसाद, शिवनारायण ठाकुर, कृष्ण कुमार मिश्र, अचलेंद्र नाथ झा, मुरारी लाल के वट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन बार एसोसिएशन के इंदुशेखर मिश्र एवं संचालन पूर्व लोक अभियोजक विनय कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन