गंदा फेंकने से रोका तो कर दी पिटायी

गंदा फेंकने से रोका तो कर दी पिटायी दरभंगा. विवि थाना क्षेत्र के कादिराबाद में एक 35 वर्षीय युवक को मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया. घटना में युवक के बायें पैर की हड्डी टूट गयी है. वहीं गुप्त अंगों पर भी चोट लगी है. गंभीर अवस्था में युवक को सोमवार को […]
गंदा फेंकने से रोका तो कर दी पिटायी दरभंगा. विवि थाना क्षेत्र के कादिराबाद में एक 35 वर्षीय युवक को मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया. घटना में युवक के बायें पैर की हड्डी टूट गयी है. वहीं गुप्त अंगों पर भी चोट लगी है. गंभीर अवस्था में युवक को सोमवार को डीएसीएच में भर्ती कराया गया. युवक कादिराबाद के शिवनंदन शर्मा का पुत्र विनोद कुमार बताया जाता है. घायल युवक के अनुसार उसके घर के बगल में सरकारी जमीन पर मो. फकीरा की दुकान है. जिस जगह पर वह प्रतिदिन गंदगी छोड़ देता है. मना करने पर विनोद के साथ मो. फकीरा तथा उसके चार पुत्र मो. जूही ,मो. फूलो ,मो. मिंटू तथा मो. चांद मारपीट करने लगे. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल मेे चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










