कृषक डायरी का होगा नर्मिाण

Updated at :14 Dec 2015 9:04 PM
विज्ञापन
कृषक डायरी का होगा नर्मिाण

कृषक डायरी का होगा निर्माणदरभंगा. पशुपालन एवं कृषि विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में डीएम की बाला मुरुगन डी की अध्यक्षता में आहूत की गयी. जिलाधिकारी ने डीजल अनुदान अविलंब वितरण करने का निदेश दिया. तत्पश्चात अभी तक बचे हुए फसल क्षतिपूर्त्ति एवं बकाया राशि भुगतान करने को भी कहा. […]

विज्ञापन

कृषक डायरी का होगा निर्माणदरभंगा. पशुपालन एवं कृषि विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में डीएम की बाला मुरुगन डी की अध्यक्षता में आहूत की गयी. जिलाधिकारी ने डीजल अनुदान अविलंब वितरण करने का निदेश दिया. तत्पश्चात अभी तक बचे हुए फसल क्षतिपूर्त्ति एवं बकाया राशि भुगतान करने को भी कहा. पंचायत स्तर पर कृषक डायरी बनाने को भी कहा. इसे किसान सलाहकार बनवायेंगे. इस डायरी में संबंधित पंचायतों के कृषकों के बारे में पूरी जानकारी अंकित रहेगी. उनके नाम, पूरा पता, उनकी पूरे जमीन का रकबा एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का डाटा बनाया जायेगा. एक छोटी डायरी जिला स्तर पर प्रकाशित कर सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं बीएओ को वितरित की जायेगी. जिसमें वे रोजना की गतिविधियों को अंकित करेंगे. मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के बारे में भी व्यापक दिशा-निदेश दिया गया. पशुपालन पदाधिकारी को स्थापना दिवस पर होने वाले पशु प्रदर्शनी के लिए व्यापक तैयारी करने का निदेश दिया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन