अधिकांश केंद्रों पर नहीं बंटेगा टीएचआर

Updated at :14 Dec 2015 7:44 PM
विज्ञापन
अधिकांश केंद्रों पर नहीं बंटेगा टीएचआर

अधिकांश केंद्रों पर नहीं बंटेगा टीएचआर कहीं राशि का अभाव तो कहीं नहीं निकली राशिटीएचआर वितरण की तिथि आजदरभंगा. राशि के अभाव में जिलेे के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण नहीं हो सकेगा. जबकि कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बैंक से राशि नहीं निकल पाने से टीएचआर बाधित होने की सूचना […]

विज्ञापन

अधिकांश केंद्रों पर नहीं बंटेगा टीएचआर कहीं राशि का अभाव तो कहीं नहीं निकली राशिटीएचआर वितरण की तिथि आजदरभंगा. राशि के अभाव में जिलेे के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण नहीं हो सकेगा. जबकि कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बैंक से राशि नहीं निकल पाने से टीएचआर बाधित होने की सूचना है. मालूम हो कि हर माह की 15 तारीख को टीएचआर का वितरण आइसीडीएस के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराया जाता रहा है. लेकिन विगत चार माह से टेक होम राशन का वितरण निर्धारित तिथि को नहीं हो सकने से लाभुक तो वंचित रहते हैं साथ ही जब राशि उक्त केंद्र को मुहैया करायी जाती है तो वितरण के नाम पर मात्र खानापूरी की जाती है.मात्र चार परियोजना के केंद्रों पर बंटेगा टीएचआरचालू माह में टीएचआर वितरण के निर्धारित तिथि 15 दिसंबर को जिले के मात्र चार परियोजना के केंद्रों पर ही टीएचआर का वितरण हो सकेगा. यह जानकारी देते हुए डीपीओ बालाकांत पाठक ने कहा कि हनुमाननगर, सदर, घनश्यामपुर तथा गौड़ाबौराम परियोजना से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन