कैंपस- संस्कृत वश्विवद्यिालय की सिंडिकेट की बैठक मे11 एजेंडा पर बहस

कैंपस- संस्कृत विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक मे11 एजेंडा पर बहस दीक्षांत समारोह एवं सीनेट की बैठक के आयोजन को ले कुलपति अधिकृतउपशास्त्री कॉलेजों के शिक्षाकर्मियों को मिलेगा त्रिलाभ फोटो- 10परिचय- सिंडिकेट की बैठक में भाग लेते कुलपति व सिंडिकेट सदस्य.दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक सोमवार को कुलपति डा. देवनारायण […]
कैंपस- संस्कृत विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक मे11 एजेंडा पर बहस दीक्षांत समारोह एवं सीनेट की बैठक के आयोजन को ले कुलपति अधिकृतउपशास्त्री कॉलेजों के शिक्षाकर्मियों को मिलेगा त्रिलाभ फोटो- 10परिचय- सिंडिकेट की बैठक में भाग लेते कुलपति व सिंडिकेट सदस्य.दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक सोमवार को कुलपति डा. देवनारायण झा की अध्यक्षता में हुई. कुलपति के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में कुल 11 एजेंडा पर बहस हुई. सदस्यों ने पिछले बैठक की कार्रवाई को आंशिक संशोधन के साथ संपुष्ट कर दिया. वहीं अनुमोदन, वरीयता एवं वेतन निर्धारण समिति, विद्वत परिषद, क्रय विक्रय समिति के अनुशंसित एवं कार्यवाही के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया. सदस्यों ने दीक्षांत समारोह एवं सीनेट की बैठक के आयोजन की तिथि तथा उसमें भाग लेने के लिए बुलाये जानेवाले विशिष्ट अतिथियों के नामों का निर्धारण के लिए कुलपति को अधिकृत कर दिया. इसके अलावा उपशास्त्री महाविद्यालय के शिक्षा कर्मियों को त्रिलाभ से जोड़कर वेतन भुगतान के लिए आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल करने के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया. विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिनियमित, परिनियमित समितियों में मनोनयन एवं उनके नामों का चयन के लिए सिंडिकेट सदस्यों ने कुलपति को अधिकृत कर दिया. वित्तीय वर्ष 2016-17 बजट के निर्माण की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया. जिसमें पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी के प्रतिनिधियों को शामिल करने की राय बनी. इसमें भी नामों के चयन के लिए कुलपति को ही अधिकृत कर दिया गया. बैठक में नये सिंडिकेट सदस्यों के रूप में भाग लेने आये डा. दिलीप चौधरी, डा. विनय कुमार चौधरी, रुदल राय, ब्रह्मानंद चतुर्वेदी को विवि की ओर से आभार प्रकट किया गया. बैठक में प्रतिकुलपति डा. नीलिमा सिंंहा, कुलसचिव डा. सुरेश्वर झा, प्रधानाचार्य डा. शिवलोचन झा, विभागाध्यक्ष डा. मीना कुमारी, डा. गंगेश ठाकुर एवं कुलानुशासक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










