वाहन पड़ाव में ही ऑटो को करें खड़ा

वाहन पड़ाव में ही ऑटो को करें खड़ा सिंहवाड़ा : आटो चालकों के साथ शनिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बैठक आयोजित की. आॅटो चालकों से कहा कि आप लोग अपने ऑटो को एनएच 57 पर बेतरतीव लगा देते है. जिससे आम लोगों को सड़क पार करने में काफी परेशानी होती है […]
वाहन पड़ाव में ही ऑटो को करें खड़ा सिंहवाड़ा : आटो चालकों के साथ शनिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बैठक आयोजित की. आॅटो चालकों से कहा कि आप लोग अपने ऑटो को एनएच 57 पर बेतरतीव लगा देते है. जिससे आम लोगों को सड़क पार करने में काफी परेशानी होती है एवं दुर्घटना होने की हमेशा संभावना बनी रहती है. उन्हाेंने उपस्थित सभी चालकों से अपील किया की आप अपने गाड़ी को यत्र – तत्र खड़ा न कर पड़ाव स्थल पर ही नियमित रूप से खड़ा करें. अन्यथा मुझे बाध्य होकर आप लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी होगी. वही उपस्थित चालकों ने नियमत गाड़ी लगाने का आश्वासन थानाध्यक्ष को दिया. बैठक मे शामिल शिवसागर राउत , खुर्शीद अंसरी, मदन साह, हिजबूर रहमान, समसे आलम, मिन्टु लाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थेे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










