आमने-सामने की टक्कर में एक जख्मी

Updated at :12 Dec 2015 7:42 PM
विज्ञापन
आमने-सामने की टक्कर में एक जख्मी

आमने-सामने की टक्कर में एक जख्मी कमतौल. शनिवार को करीब ढाई बजे दिन में डीकेबीएम एसएच-75 पर कमतौल बाजार मोड़ से पूरब पीकप-बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ ग्रामीणों के सहयोग से उसका स्थानीय स्तर पर उपचार करवाया गया़ फिर उसे डीएमसीएच ले जाने की बातचीत हो रही […]

विज्ञापन

आमने-सामने की टक्कर में एक जख्मी कमतौल. शनिवार को करीब ढाई बजे दिन में डीकेबीएम एसएच-75 पर कमतौल बाजार मोड़ से पूरब पीकप-बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ ग्रामीणों के सहयोग से उसका स्थानीय स्तर पर उपचार करवाया गया़ फिर उसे डीएमसीएच ले जाने की बातचीत हो रही थी़ दुर्घटना के बाद पीकअप का चालक फरार होने में कामयाब रहा़ सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों गाड़ी को जब्त कर थाना ले गयी़ जख्मी की पहचान मिल्की गांव निवासी अशेश्वर चौपाल के रूप में हुई है़ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बीआर 06 जी ए 3026 पीकअप दरभंगा की ओर जा रहा थी. वहीं बीआर 7 जे 9961 टीवीएस बाइक कमतौल आ रही थी़ जो सामने से आ रही पीकअप से टकरा गयी़ आमने-सामने की टक्कर के बावजूद दोनों गाड़ी के चालक को खरोंच तक नहीं आयी जबकि पीछे बैठा बाइक सवार उछलकर फिल्मी स्टाइल में पीकअप के सामने शीशा से टकराने के बाद सड़क पर गिरने से उसके मुंह और नाक से खून गिरने लगा़ वहीं उसके सिर की जोरदार टक्कर से पीकअप का शीशा चूर-चूर होकर सड़क पर बिखर गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन